Skip to main content

10 सेगमेण्ट्स - 100 एपिसोड्स - 43 प्रतियोगी - 'सिने पहेली' का सफ़र अपने अंजाम की तरफ़...

सिने पहेली



 
नमस्कार, दोस्तों। आज 'सिने पहेली' के 100वें एपिसोड के परिणामों के साथ 10 सेगमेण्ट्स का यह लम्बा सफ़र पूरा हो रहा है। हालाँकि महामुकाबला अभी बाक़ी है, पर 'सिने पहेली' प्रतियोगिता के नियमित एपिसोड्स आज सम्पन्न हो रहे हैं। शुरू से लेकर अब तक इस प्रतियोगिता में कुल 43 प्रतियोगियों ने भाग लिया है। इनमें से कुछ प्रतियोगी शुरू से लेकर अन्त तक जुड़े रहे (जैसे कि प्रकाश गोविन्द और पंकज मुकेश); कुछ प्रतियोगी थोड़े बाद में जुड़े पर अन्त तक जुड़े रहे (जैसे कि विजय कुमार व्यास और चन्द्रकान्त दीक्षित); कुछ खिलाड़ी शुरू से लेकर अन्त तक जुड़े तो रहे पर नियमित रूप से नहीं भाग लिया (जैसे कि इन्दु पुरी गोस्वामी और क्षिति तिवारी); और बाक़ी प्रतियोगी ऐसे रहे जिन्होंने बीच में ही खेल छोड़ दिया। इस तरह से मिले-जुले रूप में इन 43 प्रतियोगियों ने 'सिने पहेली' प्रतियोगिता को सजाया, सँवारा और दिलचस्प बनाया। 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के तरफ़ से मैं आप सभी 43 प्रतियोगियों को धन्यवाद देता हूँ, और उम्मीद करता हूँ कि भविष्य में भी किसी अन्य स्तम्भ के माध्यम से आप सब से दोबारा बातचीत होगी। 'सिने पहेली' के 10वें सेगमेण्ट्स के विजेताओं के नाम घोषित करने से पहले आइए नज़र डालें पहेली के सही जवाबों पर।



सिने पहेली - 100 का हल




उत्‍तर 1. Son Of India
उत्‍तर 2. Murder
उत्‍तर 3. Night in London
उत्‍तर 4. Gambler
उत्‍तर 5. Indian
उत्‍तर 6. Opera House
उत्‍तर 7. Bombay To Goa
उत्‍तर 8. Dream Girl
उत्‍तर 9. Bluff Master
उत्‍तर 10.Singapore



पिछली पहेली के विजेता


इस बार हमारे चार नियमित प्रतियोगियों ने भाग लिया, और सबसे पहले 100% सही जवाब भेज कर 'सरताज प्रतियोगी' बने लखनऊ के श्री प्रकाश गोविन्द। बहुत बहुत बधाई आपको प्रकाश जी! 10-वें सेगमेण्ट की समाप्ति पर सम्मिलित स्कोर कार्ड कुछ इस तरह का बना...




इस तरह से पूरे 100% अंक अर्जित कर इस दसवें सेगमेण्ट के विजेता बने हैं- 
श्री विजय कुमार व्यास
दूसरे स्थान पर हैं- 

श्री प्रकाश गोविन्द 
और तीसरे स्थान पर अच्छी टक्कर दी- 
श्री पंकज मुकेश ने।
श्री चन्द्रकान्त दीक्षित
 

ने भी अच्छे स्पोर्ट्समैनशिप का परिचय दिया।
आप चारों को बहुत बहुत बधाई। 


और अब तालिका पर नज़र डालने की बारी, यानी कि निर्णायक 'महाविजेता स्कोर कार्ड' पर। 





'महाविजेता स्कोर कार्ड' में नाम दर्ज होने वाले सभी 9 खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई हमारी ओर से। आप में से कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस खेल को छोड़ चुके हैं, जैसे कि गौतम केवलिया, रीतेश खरे, सलमन ख़ान, और महेश बसन्तनी। आप सभी को हमने ईमेल के माध्यम से सम्पर्क किया और पाया कि आप महामुकाबले में भाग ले पाने में असमर्थ हैं।

इस तरह से महामुकाबले के लिए शीर्ष के पाँच प्रतियोगी ये रहे...


आप पाँच प्रतियोगियों को बहुत बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएँ। अब आप पाँचों के बीच होगा महामुकाबला, और इसी महामुकाबले के परिणाम से तय होगा 'सिने पहेली' का महाविजेता। 'सिने पहेली' महामुकाबले की पहेली प्रस्तुत की जायेगी अगले शनिवार 22 फ़रवरी भारतीय समयानुसार प्रात: 9 बजे। आपके उत्तर एक ही ईमेल में हमें 28 फ़रवरी भारतीय समयानुसार रात 10 बजे तक प्राप्त हो जाने चाहिए। महाविजेता की घोषणा 1 मार्च प्रात: 9 बजे की जायेगी

तो आज बस इतना ही, 'सिने पहेली' प्रतियोगिता से जुड़े सभी प्रतियोगियों और पाठकों को एक बार फिर से धन्यवाद देते हुए, विजेताओं को मुबारक़बाद देते हुए, और महाविजेता के दावेदारों को शुभकामनायें देते हुए आज मैं आपसे विदा लेता हूँ। फिर मुलाक़ात होगी महामुक़ाबले के मैदान पर, ज़रूर पधारियेगा अगले शनिवार सुबह 6 बजे। नमस्कार!

प्रस्तुति : सुजॉय चटर्जी

Comments

Sajeev said…
जबरदस्त होगा महामुकबाला, सभी ५ प्रतिभागियों को अग्रिम शुभकामनाएँ, और हृद्दय से आभार उन सभी प्रतिभागियों का जो १०० एपिसोडों तक यहाँ बने रहे और जम कर मुकाबला किया, आप सभी विजेता हैं मेरी नज़र में

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

राग चन्द्रकौंस : SWARGOSHTHI – 358 : RAG CHANDRAKAUNS

स्वरगोष्ठी – 358 में आज पाँच स्वर के राग – 6 : “सन सनन सनन जा री ओ पवन…” प्रभा अत्रे से राग चन्द्रकौंस की बन्दिश और लता मंगेशकर से फिल्म का गीत सुनिए डॉ. प्रभा अत्रे लता मंगेशकर ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला – “पाँच स्वर के राग” की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें केवल पाँच स्वरों का प्रयोग होता है। भारतीय संगीत में रागों के गायन अथवा वादन की प्राचीन परम्परा है। संगीत के सिद्धान्तों के अनुसार राग की रचना स्वरों पर आधारित होती है। विद्वानों ने बाईस श्रुतियों में से सात शुद्ध अथवा प्राकृत स्वर, चार कोमल स्वर और एक तीव्र स्वर; अर्थात कुल बारह स्वरो में से कुछ स्वरों को संयोजित कर रागों की रचना की है। सात शुद्ध स्वर हैं; षडज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। इन स्वरों में से षडज और पंचम अचल स्वर माने जाते हैं। शेष में से ऋषभ, गान्धार, धैवत और निषाद स...