Skip to main content

मोनिका गुप्ता की लघुकथा सहयोग

लोकप्रिय स्तम्भ "बोलती कहानियाँ" के अंतर्गत हम हर सप्ताह आपको सुनवाते रहे हैं नई, पुरानी, अनजान, प्रसिद्ध, मौलिक और अनूदित, यानि के हर प्रकार की कहानियाँ। पिछली बार आपने अनुराग शर्मा के स्वर में काजल कुमार की लघुकथा "समय" का पाठ सुना था।

आज हम आपकी सेवा में प्रस्तुत कर रहे हैं मोनिका गुप्ता लिखित लघुकथा सहयोग, उन्हीं के स्वर में।

इस कहानी सहयोग का कुल प्रसारण समय 1 मिनट 45 सेकंड है। इसका गद्य कथा-कहानी ब्लॉग पर उपलब्ध है। सुनें और बतायें कि हम अपने इस प्रयास में कितना सफल हुए हैं।

यदि आप भी अपनी मनपसंद कहानियों, उपन्यासों, नाटकों, धारावाहिको, प्रहसनों, झलकियों, एकांकियों, लघुकथाओं को अपनी आवाज़ देना चाहते हैं तो अधिक जानकारी के लिए कृपया admin@radioplaybackindia.com पर सम्पर्क करें।

सिरसा निवासी साहित्यकार और रेडियो व्यक्तित्व मोनिका गुप्ता देश के जाने माने राष्ट्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन कार्यक्रमों के अलावा उन्होने जिंगल्स और वॉइस ओवर भी किये हैं। उनका बाल उपन्यास ‘वो तीस दिन’ नैशनल बुक ट्रस्ट के नेहरू बाल पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित हुआ है। सन 2009 में वे “हरियाणा साहित्य अकादमी” के बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी हैं।

हर सप्ताह यहीं पर सुनें एक नयी हिन्दी कहानी

"भाईसाहब, हमें आपकी मदद चाहिए ... ”
 (मोनिका गुप्ता की लघुकथा "सहयोग" से एक अंश)


नीचे के प्लेयर से सुनें.


(प्लेयर पर एक बार क्लिक करें, कंट्रोल सक्रिय करें फ़िर 'प्ले' पर क्लिक करें।)
यदि आप इस पॉडकास्ट को नहीं सुन पा रहे हैं तो नीचे दिये गये लिंक से डाऊनलोड कर लें:
सहयोग MP3

#Eleventh Story,  Sahyog; Monica Gupta; Hindi Audio Book/2015/11. Voice: Monica Gupta

Comments

Monica Gupta said…
बहुत बहुत धन्यवाद !!!
Unknown said…
Really heart touching & "Gagar Me Sagar". In short much more then long.
MJ said…
Very Nice......
Sea Deep said…
Aap ka kahani bhut achha h