Skip to main content

Posts

छाया-गीत आलेख लेखन प्रतियोगिता के परिणाम

छाया-गीत आलेख लेखन प्रतियोगिता के परिणाम ’रेडियो प्लेबैक इंडिया’ की तरफ़ से आप सभी को सुजॉय चटर्जी का नमस्कार! गत 16 जनवरी को ’छाया गीत आलेख लेखन प्रतियोगिता’ की घोषणा की गई थी। तब से लेकर प्रतियोगिता की समय-सीमा पूरी होने तक, यानी कि 10 फ़रवरी तक करीब-करीब 550 पाठक इस प्रतियोगिता के पेज पर पधारे, और उनमें से कईयों ने अपनी अपनी प्रविष्टि भेज कर हमारे इस पूरे आयोजन को सफल व सार्थक बनाया। इसके लिए हम आप सभी का तह-ए-दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। ’विविध भारती’ के प्रसिद्ध ’छाया गीत’ कार्यक्रम के स्वरूप में आलेख लिख कर और गीतों का चयन कर आप सब ने हमें भेजा, और हमारी निर्णायक मंडल ने सभी प्रविष्टियों को भाषा, आलेख की सुन्दर प्रस्तुति और गीतों के चयन के पैमानों पर परखा, और विजेताओं का निर्धारण किया। परिणाम प्रथम स्थान - आशा गुप्ता, पोर्ट ब्लेअर द्वितीय स्थान - प्रकाश गोविन्द, लखनऊ द्वितीय स्थान - मिठाई लाल, वाराणसी तृतीय स्थान - व्योमा मिश्र, इन्दौर आप सभी विजेताओं को ’रेडियो प्लेबैक इंडिया’ की हार्दिक बधाई!

गीत अतीत 01 || हर गीत की एक कहानी होती है || ओ रे रंगरेज़ा || जॉली एल एल बी || जुनैद वसी

Geet Ateet 01  Har Geet Kii Ek Kahaani Hoti Hai... O Re Ranreza - Jolly LLB Junaid Wasi - Lyricist बहुत दिनों बाद किसी फिल्म में एक बहुत ही दमदार सूफियाना कव्वाली सुनने को मिली है, फिल्म जौली एल एल बी 2 के इस गीत को स्वरबद्ध किया है फिल्म "नीरजा" से चर्चा में आये संगीतकार विशाल खुराना ने, सुखविंदर की दमदार आवाज़ ने इस कव्वाली को एक अलग ही बुलंदी दे दी है. शब्द लिखे हैं जुनैद वसी ने. शब्दों की बानगी देखिये ज़रा - " मैं हूँ माटी जग बाज़ार, तू कुम्हार है, मेरी कीमत क्या लगे सब तेरी मर्जी है, सुबह माथे तू ज़रा सा नूर जो मल दे, तो संवर जाए ये किस्मत इतनी अर्जी है.... " तो सुनते हैं इन्हीं शब्दों के जादूगर जुनैद वसी से इस गीत के बनने की कहानी....प्ले का बट्टन दबाएँ और आनंद लें.... डाउनलोड कर के सुनें यहाँ से....

Ek Mulakaat Zaroori Hai - Season 01- 50 Episodes

Show Name  Ek Mulakaat Zaroori Hai  Total Episodes 50 Season 01  Host - Sajeev Sarathie  रितु पाठक  श्रीराम अय्यर   पंकज सुबीर   रशीद खान   दिग्विजय सिंह परियार  राकेश चतुर्वेदी ओम अनवर सागर संजीवन लाल कुणाल वर्मा आदित्य शर्मा निखिल कामथ मंजीरा गांगुली रितेश शाह वरदान सिंह यतीन्द्र मिश्र विपिन पटवा श्रेया शालीन साकेत सिंह विजय अकेला अज़ीम शिराज़ी संजोय चौधरी अरविन्द तिवारी भारती विश्वनाथन अविषेक मजुमदर शुभा मुदगल अल्ताफ सय्यद अभिजित घोषाल साशा तिरुपति मोनीश रजा अमित खन्ना (पार्ट ०१) अमित खन्ना (पार्ट २) श्रध्दा भिलावे सलीम दीवान सिद्धार्थ बसरूर बबली हक आश्विन भंडारे   आर्व रोहित शर्मा अमानो मनीष मनोज यादव इब्राहीम अश्क हेमा सरदेसाई बिस्वजीत भट्टाचार्जी (बिबो) हर्षवर्धन ओझा रफीक शेख अनुराग गोडबोले रत्न नौटियाल डाक्टर सागर