अंक - 51 2017 में प्रयात कलाकारों का स्मरण "बिछड़े सभी बारी बारी..." वर्ष 2017 अब कुछ ही समय का महमान है। एक और बरस बीत गया, न जाने कितनी यादें जमा हुईं इस वर्ष, न जाने कितने नए लोग आए, न जाने कितने लोग हमसे हमेशा के लिए जुदा हो गए। फ़िल्म जगत में इस वर्ष बहुत से गुणी कलाकार हमसे बिछड़ गए, जिनका जाना कला जगत का बहुत बड़ा नुकसान है। आइए आज के ’चित्रकथा’ में याद करें उन महान कलाकारों को जिनका 2017 में देहावसान हो गया। "देखी ज़माने की यारी, बिछड़े सभी बारी बारी"। जन्म और मृत्यु प्रकृति और मनुष्य जीवन के ऐसे दो शाश्वत सत्य हैं जिन पर किसी का वश नहीं चलता। जिसने भी इस धरती पर जन्म लिया, उसी दिन यह तय हो गया कि उसे एक दिन यहाँ से जाना भी होगा। लेकिन कुछ लोग अपने जीवन काल में कुछ ऐसा कर जाते हैं कि शारीरिक रूप से वो इस धरती पर भले ना रहें, लेकिन अपनी कला और उपलब्धियों के ज़रिए हमेशा हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं। ऐसे ही कुछ नामचीन कलाकारों का स्मरण करते हैं जिनका इस वर्ष 2017 में निधन हो गया। 1. उस्ताद अब्दुल हलीम