Skip to main content

Posts

डेरा उखड़ने से पहले - वंदना अवस्थी दुबे

इस लोकप्रिय स्तम्भ "बोलती कहानियाँ" के अंतर्गत हम आपको सुनवाते रहे हैं प्रसिद्ध कहानियाँ। पिछली बार आपने  अनुराग शर्मा  के स्वर में मुंशी प्रेमचंद की एक प्रेरक कथा पञ्च परमेश्वर सुनी थी। आज हम आपकी सेवा में प्रस्तुत कर रहे हैं वंदना अवस्थी दुबे की एक कथा डेरा उखड़ने से पहले जिसे स्वर दिया है पूजा अनिल ने। प्रस्तुत कथा का गद्य " सेतु द्वैभाषिक पत्रिका " पर उपलब्ध है। " डेरा उखड़ने से पहले " का कुल प्रसारण समय 26 मिनट 22 सेकंड है। सुनें और बतायें कि हम अपने इस प्रयास में कितना सफल हुए हैं। यदि आप भी अपनी मनपसंद कहानियों, उपन्यासों, नाटकों, धारावाहिको, प्रहसनों, झलकियों, एकांकियों, लघुकथाओं को अपनी आवाज़ देना चाहते हैं तो अधिक जानकारी के लिए कृपया admin@radioplaybackindia.com पर सम्पर्क करें। वंदना अवस्थी दुबे पाँच वर्षों तक आकाशवाणी छतरपुर में अस्थायी उद्घोषिका के रूप में कार्य करने के बाद "दैनिक देशबंधु"- सतना में उप सम्पादक/फ़ीचर सम्पादक के रूप में बारह वर्षीय कार्यानुभव वर्तमान में निजी विद्यालय का संचालन, स्वतंत्र पत्रकारिता औ

राग भैरव और जोगिया : SWARGOSHTHI – 365 : RAG BHAIRAV & JOGIYA

स्वरगोष्ठी – 365 में आज दस थाट, बीस राग और बीस गीत – 4 : भैरव थाट   राग भैरव और जोगिया के स्वरों में शिव की आराधना डॉ.प्रभा अत्रे महेन्द्र कपूर और कमल बारोट ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला ‘दस थाट, बीस राग और बीस गीत’ की चौथी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ। भारतीय संगीत के अन्तर्गत आने वाले रागों का वर्गीकरण करने के लिए मेल अथवा थाट व्यवस्था है। भारतीय संगीत में 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग होता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 स्वरों में से कम से कम 5 स्वरों का होना आवश्यक है। संगीत में थाट रागों के वर्गीकरण की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार 7 मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते हैं। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल प्रचलित हैं, जबकि उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में 10 थाट का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रचलन पण्डित विष्णु नारायण भातखण्डे जी ने प्रारम्भ किया था।

चित्रकथा - 63: अभिनेता राज किशोर को श्रद्धांजलि

अंक - 63 अभिनेता राज किशोर को श्रद्धांजलि नहीं रहे ’पड़ोसन’ के ’लाहौरी’ फ़िल्म जगत के जानेमाने चरित्र अभिनेता राज किशोर जी का 6 अप्रैल 2018 को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बहुत सी फ़िल्मों में छोटी पर यादगार भूमिकाएँ निभाई हैं। यह अफ़सोसजनक बात है कि आज उनके जाने के बाद अधिकांश लोगों ने केवल ’पड़ोसन’ और ’शोले’ के साथ उनके नाम को जोड़ा जबकि उनके द्वारा अभिनीत फ़िल्मों की सूची बहुत लम्बी है। 1949 से 1997 के बीच राज किशोर जी ने 90 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है। आइए आज ’चित्रकथा’ में हम एक नज़र डालें राज किशोर अभिनीत फ़िल्मों पर, और उनके द्वारा निभाए महत्वपूर्ण चरित्रों की बातें करें। ’चित्रकथा’ का आज का यह अंक समर्पित है स्वर्गीय राज किशोर की पुण्य स्मृति को! को ई अभिनेता दर्शकों के दिलों पर राज करे, इसके लिए यह कत‍ई ज़रूरी नहीं है कि उस अभिनेता द्वारा निभाए गए किरदार लम्बी अवधि के हों। अगर अभिनेता में काबिलियत है तो चन्द मिनटों के अभिनय से ही वो बाज़ी मार सकते हैं। फ़िल्म जगत में ऐसे कई चरित्र अभिनेता हुए हैं