Skip to main content

Posts

चित्रकथा - 42: फ़िल्मी गीतों में पहेलियाँ

अंक - 42 फ़िल्मी गीतों में पहेलियाँ "ईचक दाना बीचक दाना दाने उपर दाना..."  किसी व्यक्ति की बुद्धि या समझ की परीक्षा लेने वाले एक प्रकार के प्रश्न, वाक्य अथवा वर्णन को पहेली (Puzzle) कहते हैं जिसमें किसी वस्तु का लक्षण या गुण घुमा फिराकर भ्रामक रूप में प्रस्तुत किया गया हो और उसे बूझने अथवा उस विशेष वस्तु का ना बताने का प्रस्ताव किया गया हो। इसे 'बुझौवल' भी कहा जाता है। पहेली व्यक्ति के चतुरता को चुनौती देने वाले प्रश्न होते है। जिस तरह से गणित के महत्व को नकारा नहीं जा सकता, उसी तरह से पहेलियों को भी नज़रअन्दाज नहीं किया जा सकता। पहेलियां आदि काल से व्यक्तित्व का हिस्सा रहीं हैं और रहेंगी। वे न केवल मनोरंजन करती हैं पर दिमाग को चुस्त एवं तरो-ताजा भी रखती हैं। हमारे फ़िल्मी गीतों में भी कई बार हमें पहेलियाँ मिली हैं और ये गीत पहेलियों की वजह से यादगार बन गए हैं। आइए आज ’चित्रकथा’ में नज़र डालें कुछ ऐसे ही फ़िल्मी गीतों पर। हिं दी में पहेलियों का व्यापक प्रचलन रहा है। पहेलियाँ मूलत: दो प्रकार की हैं। कुछ पहेलियाँ ऐसी

संगीत-साम्राज्ञी विदुषी गिरिजा देवी की स्मृतियों को सादर नमन

स्वरगोष्ठी – विशेष अंक में आज विदुषी गिरिजा देवी को भावपूर्ण स्वरांजलि “बाबुल मोरा नैहर छूटल जाए...” ख याल, ठुमरी, चैती, कजरी आदि की अप्रतिम गायिका विदुषी गिरिजा देवी का गत 24 अक्टूबर, मंगलवार को कोलकाता के एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थी। पिछले कुछ दिनो से वे अस्वस्थ थी। उनके निधन से पूरब अंग ठुमरी का एक महत्वपूर्ण स्थान रिक्त हो गया। उप-शास्त्रीय संगीत को वर्तमान में संगीत के सिंहासन पर प्रतिष्ठित कराने में विदुषी गिरिजा देवी के योगदान को सदियों तक स्मरण किया जाता रहेगा। आयु के नौवें दशक में भी सक्रिय गिरिजा देवी का जन्म 8 मई, 1929 को कला और संस्कृति की राजधानी वाराणसी (तत्कालीन बनारस) में हुआ था। पिता रामदेव राय जमींदार थे और संगीत से उनका विशेष लगाव था। मात्र पाँच वर्ष की गिरिजा के लिए उन्होने संगीत-शिक्षा की व्यवस्था कर दी थी। एक साक्षात्कार में गिरिजा देवी ने स्वीकार किया है कि उनके प्रथम गुरु उनके पिता ही थे। गिरिजा देवी के प्रारम्भिक संगीत-गुरु पण्डित सरयूप्रसाद मिश्र थे। नौ वर्ष की आयु में पण्डित श्रीचन्द्र मिश्र से उन्होंने संगीत की विभि

सुदर्शन रत्नाकर की लघुकथा विश्वसनीय

'बोलती कहानियाँ' स्तम्भ के अंतर्गत हम आपको नई-पुरानी, प्रसिद्ध-अल्पज्ञात, मौलिक-अनूदित, हर प्रकार की हिंदी कहानियाँ सुनवाते रहे हैं। पिछले सप्ताह आपने अनुराग शर्मा की आवाज़ में कविता वर्मा की लघुकथा " अहसास " का पॉडकास्ट सुना था। आज हम आपकी सेवा में प्रस्तुत कर रहे हैं सुदर्शन रत्नाकर की लघुकथा " विश्वसनीय ", जिसको स्वर दिया है अनुराग शर्मा ने। इस कहानी का कुल प्रसारण समय 2 मिनट 53 सेकंड है। सुनें और बतायें कि हम अपने इस प्रयास में कितना सफल हुए हैं। लघुकथा का गद्य ' सेतु पत्रिका ' पर उपलब्ध है। यदि आप भी अपनी मनपसंद कहानियों, उपन्यासों, नाटकों, धारावाहिको, प्रहसनों, झलकियों, एकांकियों, लघुकथाओं को अपनी आवाज़ देना चाहते हैं तो अधिक जानकारी के लिए कृपया admin@radioplaybackindia.com पर सम्पर्क करें। सुदर्शन रत्नाकर अनेक साहित्यक संस्थानों द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित। हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2013-14 का 'श्रेष्ठ महिला रचनाकार' का पुरस्कार। केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित। हरियाणा साहित्य