आज सुबह ११ बजे इस पुस्तक का विमोचन भी होगा, इसी कार्यक्रम में विमल चंद्र पाण्डेय का कथापाठ भी होगा। अभी कुछ महीने पहले से हमने राकेश खण्डेलवाल के पहले कविता (गीत)-संग्रह 'अंधेरी रात का सूरज' का पॉडकास्ट और ऑनलाइन विमोचन कर हिन्दी पुस्तकों के विमोचन करने की परम्परा को नया रूप दिया है। अनुराग शर्मा तथा अन्य ५ कवियों के पहले कविता-संग्रह 'पतझड़ सावन बसंत बहार' की कविताओं को रचनाकार की ही आवाज़ में रिकॉर्ड कर पॉडकास्ट कवि सम्मेलन में जोड़कर विमोचन को और व्यापक किया था। हमारे ऑनलाइन विमोचन की ख़ास बात यह है कि इसमें हर पाठक व श्रोता अपने हाथों पुस्तक का विमोचन करता है, माउस रूपी कैंची से ग्राफिक्स रूपी फीते को काटकर।
आज हम इस कड़ी में एक और नया पृष्ठ जोड़ रहे हैं, जिसके तहत विमल चंद्र पाण्डेय के प्रथम कथा-संग्रह 'डर' का ऑनलाइन व पॉडकास्ट विमोचन आपके हाथों करवा रहे हैं। नीचे के ग्राफिक्स से आप सारी बात समझ जायेंगे।
'डर' कहानी-संग्रह की सभी कहानियाँ पढ़ने के लिए यहाँ जायें।
हम इस विमोचन में संग्रह की रचना/रचनाओं का पॉडकास्ट भी प्रसारित करते हैं। 'डर' कहानी-संग्रह से सुनिए कहानी 'स्वेटर' का पॉडकास्ट। कहानी में आवाज़ें हैं शोभा महेन्द्रू और शिवानी सिंह की। कहानी को आप यहाँ पढ़ भी सकते हैं।
(प्लेयर पर एक बार क्लिक करें, कंट्रोल सक्रिय करें फ़िर 'प्ले' पर क्लिक करें।)
यदि आप इस पॉडकास्ट को नहीं सुन पा रहे हैं तो नीचे दिये गये लिंकों से डाऊनलोड कर लें (ऑडियो फ़ाइल तीन अलग-अलग फ़ॉरमेट में है, अपनी सुविधानुसार कोई एक फ़ॉरमेट चुनें)
VBR MP3 | 64Kbps MP3 | Ogg Vorbis |
आज हिन्द-युग्म के शैलेश भारतवासी विमोचन को रिकॉर्ड करने की भी कोशिश करेंगे। जिसमें विमल चंद्र पाण्डेय का कथापाठ भी होगा।
आपको याद दिला दें कि इन तेरह किताबों में हिन्द-युग्म के यूनिग़ज़लप्रशिक्षक पंकज सुबीर के पहले कहानी-संग्रह 'ईस्ट इंडिया कम्पनी' का विमोचन भी शामिल हैं। इस कहानी-संग्रह का विमोचन करने के लिए तथा अनुराग शर्मा की आवाज़ में इस कहानी-संग्रह की शीर्षक कहानी का कथापाठ सुनने के लिए यहाँ जायें।।