Skip to main content

Posts

5 सुनहरे साल रेडियो प्लेबैक इंडिया के - आभार समस्त श्रोताओं का

दो स्तों आप लोग सोच रहे होंगें कि आज गुरूवार है और आज तो दिन है 'खरा सोना गीत' के पोडकास्ट का, तो फिर ये ख़ामोशी क्यों है भाई...? तो दोस्तों हम आपको बता दें कि आज है ५ जुलाई और आज से ठीक ५ साल पहले यानी ५ जुलाई २००८ को रेडियो प्लेबैक इंडिया (पूर्व में आवाज़) की विधिवत शुरुआत हुई थी. यानी आज रेडियो प्लेबैक की ५ वीं सालगिरह है और हमारे अभासिया स्टूडियो में एक जबरदस्त पार्टी चल रही है, और हमारे सारे पॉडकास्टर वहीँ व्यस्त हैं, चलिए वहीँ चलें और देखें कि क्या क्या हो रहा है वहाँ...  लीजिए द्वार पर ही हमें मिल गए हैं पीट्सबर्ग  के 'स्मार्ट इंडियन' यानी सुनो कहानी स्तंभ के कर्ता धर्ता अनुराग शर्मा जी. अरे अरे रुकिए अनुराग जी RPI के ५ साल पूरे होने की बहुत बहुत बधाई, आज पीछे मुड़कर देखते हैं तो कैसा लगता है ये सफर ?  अनुराग शर्मा - छोटी सी ज़िंदगी ने मुझे भारत और बाहर बहुत सी जगहें देखने और साथ ही बहुत से काम करने के अवसर दिये। बहुत कुछ सीखा और किया लेकिन यह मन किसी भी काम में लंबे समय तक नहीं लग सका। जो भी किया वह सब कुछ महीने से लेकर अधिकतम 3-4 साल तक ही चला

बोलती कहानियाँ: अनुराग शर्मा कृत संबंध

इस साप्ताहिक स्तम्भ "बोलती कहानियाँ" के अंतर्गत हम हर सप्ताह आपको सुनवाते रहे हैं प्रसिद्ध कहानियाँ। पिछले सप्ताह आपने माधवी चारुदत्ता के स्वर में आराधना चतुर्वेदी 'मुक्ति' की रहस्य-कथा " आदत " का पाठ सुना था। आज हम आपकी सेवा में प्रस्तुत कर रहे हैं अनुराग शर्मा की व्यंग्यात्मक कहानी सम्बन्ध जिसे स्वर दिया है हिन्दी और मराठी की एक सफल वॉइस ओवर आर्टिस्ट माधवी चारुदत्ता ने। उनके स्वर में आचार्य विनोबा भावे द्वारा धुले जेल में मराठी भाषा में दिये गए गीता प्रवचन यहाँ सुने जा सकते हैं। कहानी सम्बन्ध का गद्य " बर्ग वार्ता ब्लॉग " पर उपलब्ध है। "सम्बन्ध" का कुल प्रसारण समय 8 मिनट 5 सेकंड है। सुनें और बतायें कि हम अपने इस प्रयास में कितना सफल हुए हैं। यदि आप भी अपनी मनपसंद कहानियों, उपन्यासों, नाटकों, धारावाहिको, प्रहसनों, झलकियों, एकांकियों, लघुकथाओं को अपनी आवाज़ देना चाहते हैं तो अधिक जानकारी के लिए कृपया admin@radioplaybackindia.com पर सम्पर्क करें। शक्ति के बिना धैर्य ऐसे ही है जैसे बिना बत्ती के मोम।  ~ अनुराग शर्

सी ए टी कैट, कैट माने बिल्ली...एक खिलखिलाता गीत

खरा सोना गीत ०२  गीत : सी ए टी कैट, कैट माने बिल्ली... गायक  कलाकार : किशोर और आशा  गीतकार : मजरूह सुल्तानपुरी संगीतकार : रवि  स्क्रिप्ट  :  सुजॉय चट्टर्जी स्वर  : श्वेता  प्रस्तुति  : संज्ञा टंडन संकल्पना  : सजीव सारथी