Skip to main content

अभिमन्यु अनत की लघुकथा 'रंग'

इस लोकप्रिय स्तम्भ "बोलती कहानियाँ" के अंतर्गत हम आपको सुनवाते रहे हैं प्रसिद्ध कहानियाँ। पिछली बार आपने अनुराग शर्मा के स्वर में कुणाल शर्मा की लघुकथा निशक्त घुटने का पाठ सुना था।

आज हम आपकी सेवा में प्रस्तुत कर रहे हैं विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार श्री अभिमन्यु अनत की एक लघुकथा रंग जिसे स्वर दिया है अनुराग शर्मा ने।

"रंग" का कुल प्रसारण समय 2 मिनट 35 सेकंड है। सुनें और बतायें कि हम अपने इस प्रयास में कितना सफल हुए हैं।

यदि आप भी अपनी मनपसंद कहानियों, उपन्यासों, नाटकों, धारावाहिको, प्रहसनों, झलकियों, एकांकियों, लघुकथाओं को अपनी आवाज़ देना चाहते हैं तो अधिक जानकारी के लिए कृपया admin@radioplaybackindia.com पर सम्पर्क करें।




भारतीय साहित्य अकादमी के मानद महत्तर सदस्य (ऑनरेरी फ़ैलो) श्री अभिमन्यु अनत मॉरिशस के प्रसिद्ध साहित्यकार और चित्रकार हैं। वे कविता, उपन्यास, निबंध, नाटक आदि विधाओं के लिये प्रसिद्ध हैं। अनत जी का जन्म 9 अगस्त 1937 को हुआ था। अभिमन्यु अनत का साहित्य अनेक विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में सम्मलित है। भारत और मॉरिशस में उन पर अनेक शोधकार्य किए जा चुके हैं। उनकी रचनाओं का अनुवाद अंग्रेज़ी, और फ्रेंच सहित विश्व की अनेक भाषाओं में किया जा चुका है।

हर सप्ताह यहीं पर सुनें एक नयी हिन्दी कहानी

"लेकिन साहब, मैंने तरबूज नहीं चुराया। आप चोर पहचानने में भूल कर रहे हैं!”
(अभिमन्यु अनत कृत "रंग" से एक अंश)


नीचे के प्लेयर से सुनें.


(प्लेयर पर एक बार क्लिक करें, कंट्रोल सक्रिय करें फ़िर 'प्ले' पर क्लिक करें।)
यदि आप इस पॉडकास्ट को नहीं सुन पा रहे हैं तो नीचे दिये गये लिंक से डाऊनलोड कर लें:
रंग MP3

#16th Story, Rang: Abhimanyu Unnuth / Hindi Audio Book 2017/16. Voice: Anurag Sharma

Comments