इस लोकप्रिय स्तम्भ "बोलती कहानियाँ" के अंतर्गत हम हर सप्ताह आपको सुनवाते रहे हैं प्रसिद्ध कहानियाँ। पिछली बार आपने अनुराग शर्मा  के स्वर में विनोद नायक  की लघुकथा " रसायन " का वाचन सुना था।   आज हम आपकी सेवा में प्रस्तुत कर रहे हैं सुधीर द्विवेदी  की लघुकथा एक बार फिर,  स्पेन से  पूजा अनिल  के स्वर में।   प्रस्तुत लघुकथा का कुल प्रसारण समय 4 मिनट 45 सेकंड है। सुनिए और बताइये कि हम अपने इस प्रयास में कितना सफल हुए हैं।   यदि आप भी अपनी मनपसंद कहानियों, उपन्यासों, नाटकों, धारावाहिकों, प्रहसनों, झलकियों, एकांकियों, लघुकथाओं को अपनी आवाज़ देना चाहते हैं तो अधिक जानकारी के लिए कृपया admin@radioplaybackindia.com पर सम्पर्क करें।       सुधीर द्विवेदी:  दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, दैनिक ट्रिब्यून, महानगर मेल आदि समाचार पत्रों में लघुकथाएँ प्रकाशित, लघुकथा अनवरत, बूंद-बूंद सागर, अपने-अपने क्षितिज लघुकथा संकलनो में, साहित्य-अमृत , शोध दिशा, अविराम साहित्यिकी, इत्यादि साहित्यिक पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। पड़ाव-पड़ताल खंड 26 हेतु रचनाएँ चयनित, दिशा नवोदित पुरूस्कार, वनिका...