Skip to main content

सुरों की मशाल लाया सुपर हीरो "क्रिश 3"

कोई मिल गया और क्रिश की कामियाबी ने भारतीय फिल्म परदे को दिया है, सुपरमैन स्पाईडरमैन सरीखा एक सुपर हीरो जो दर्शकों में, विशेषकर बच्चों में ख़ासा लोकप्रिय है, इसी लोकप्रियता को अपने अगले मुकाम तक ले जाने के लिए निर्देशक राकेश रोशन लेकर आये हैं क्रिश ३. राकेश की अब तक की सभी फिल्मों में उनके भाई राजेश रोशन का ही संगीत रहा है और इस परंपरा का निर्वाह क्रिश ३ में भी हुआ है. इससे पहले कि फिल्म, वर्ष २०१३ में आपकी दिवाली को जगमगाए आईये देखें फिल्म का संगीत क्या ऐसा है जिसे आप चाहें कि गुनगुनाएं. 

देसी सुपर हीरो क्रिश को अपने पहले संस्करण में कोई थीम गीत नहीं मिला था, तो चलिए इस कमी को पूरा कर दिया है इस एल्बम में. क्रिश का शीर्षक गीत ममता शर्मा की आवाज़ में है जिसमें खुद राजेश रोशन और अनिरुद्ध भोला ने बैक अप स्वरों का रंग मिलाया है. आखिरकार लगभग दो सालों तक मात्र आईटम गीतों की अपनी आवाज़ देने के बाद किसी बॉलीवुड संगीतकार ने ममता से कुछ अलग गवाया है, और उम्मीद के अनुरूप ममता ने गीत के साथ पूरा न्याय किया है. हाँ क्रिश जैसे सुपर हीरो के लिए कुछ इससे बेहतर गीत भी हो सकता था. 

शांति  के मसीहा, यानी हमारे बापू महात्मा गांधी जी का जन्म मास है ये, और इसे इत्तेफाक ही कहिये कि उनके प्रिय भजन रघुपति राघव वर्ष का २०१३ में बॉलीवुड ने जम कर इस्तेमाल किया, कभी फिल्म के प्रमुख गीत के रूप में (सत्याग्रह) तो कभी पार्श्व संगीत के रूप में (जंजीर). क्रिश ३ में भी इस भजन को एक कदम थिरकाने वाले गीत में तब्दील कर पेश किया गया है. यहाँ मैं गीतकार संगीतकार को विशेष बधाई देना चाहूँगा जिन्होंने भजन के प्रमुख शब्द युग्म को बेहद सफाई से अपने गीत में ढाला है. धुन जुबाँ पे चढ़ने वाली है और नीरज श्रीधर तो ऐसे गीतों के उस्ताद माने जाते हैं, यूँ बीते कुछ दिनों से वो अपने मेंटर प्रीतम के संगीत निर्देशन में सुनाई नहीं पड़े हैं. पर इस झुमाने वाले गीत के रूप में उन्हें साल का एक हिट गीत तो मिल ही गया है. 

एल्बम  की एक और बड़ी खासियत है कि इसके दो गीतों में अलीशा चिनॉय की नशीली आवाज़ का इस्तेमाल हुआ है. अलीशा देश की पहली पोप डी'वा हैं और उनकी आवाज़ में वही कशिश, वही कसक आज भी बरकरार है. गीत दिल तू ही बता में उनके साथ हैं और एक जबरदस्त गायक जुबीन गर्ग. गीत की रिदम और इंटरल्यूड गजब के हैं. अच्छा और पैशनेट गीत है जो एक दो बार सुनने के बाद ही शायद आपको पसंद आये, पर गीत की मिठास लंबे समय तक आपके साथ रहेगी. 

अलीशा  की आवाज़ में दूसरा गीत यू माई लव भी एक युगल गीत है जिसमें उन्हें साथ मिला है आज के सबसे सफल गायकों में से एक मोहित चौहान का. गीत कैची है और पति पत्नी की नोक झोंक में बुने शब्द माहौल को हल्का फुल्का बनाते हैं. अलीशा की आवाज़ एक बार फिर गीत की जान है. गीत का फिल्मांकन अगर अच्छा हुआ तो ये गीत जल्दी ही टॉप चार्ट पे होगा. 

सोनू निगम और श्रेया के युगल स्वरों में है क्रिश का दूसरा थीम गीत जो अधिक पारंपरिक है शब्द और संगीत दोनों लिहाज में. गोड अल्लाह और भगवान में देश के सच्चे हीरो की कल्पना की गयी है. उद्देश्य अच्छा है पर गीत में कोई नयापन नहीं मिलता. कुल मिलाकर क्रिश में ५ गीत हैं दो गीतों को अलीशा से संभाल लिया है. एक गीत में गाँधी जी का मंत्र काम कर गया और दो थीम गीत भी बच्चों को पसंद आयेंगें. यूँ भी फिल्म संगीत से अधिक अपने स्पेशल एफ्फेक्ट्स पर अधिक केंद्रित है. ऐसे में एक औसत एल्बम भी फिल्म के लिए काफी होगी जो राजेश रोशन की एल्बम निश्चित ही है. 

एल्बम के सर्वश्रेष्ठ गीत - रघुपति राघव, यू माई लव, दिल तू ही बता 
हमारी रेटिंग - ३.५

संगीत समीक्षा - सजीव सारथी
आवाज़ - अमित तिवारी 
 
   

Comments

Sujoy Chatterjee said…
maine abhi is film ke gaane nahi sune hain, par Rajesh Roshan par mujhe poora bharosa hai.

Sujoy

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...