Skip to main content

अराधना चतुर्वेदी "मुक्ति" की रहस्य-कथा आदत

इस साप्ताहिक स्तम्भ "बोलती कहानियाँ" के अंतर्गत हम हर सप्ताह आपको सुनवाते रहे हैं प्रसिद्ध कहानियाँ। पिछले सप्ताह आपने अर्चना चावजी के स्वर में मुंशी प्रेमचंद की मर्मस्पर्शी कहानी "कायर" का पाठ सुना था।

आज हम आपकी सेवा में प्रस्तुत कर रहे हैं आराधना चतुर्वेदी 'मुक्ति' की रहस्य-कथा आदत जिसे स्वर दिया है माधवी चारुदत्ता ने जोकि हिन्दी और मराठी की एक सफल वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। उनके स्वर में आचार्य विनोबा भावे द्वारा धुले जेल में मराठी भाषा में दिये गए गीता प्रवचन यहाँ सुने जा सकते हैं।

कहानी आदत का गद्य "आराधना का ब्लॉग" पर उपलब्ध है।  "आदत" का कुल प्रसारण समय 8 मिनट 20 सेकंड है। सुनें और बतायें कि हम अपने इस प्रयास में कितना सफल हुए हैं।

यदि आप भी अपनी मनपसंद कहानियों, उपन्यासों, नाटकों, धारावाहिको, प्रहसनों, झलकियों, एकांकियों, लघुकथाओं को अपनी आवाज़ देना चाहते हैं तो अधिक जानकारी के लिए कृपया admin@radioplaybackindia.com पर सम्पर्क करें।






डॉ. आराधना चतुर्वेदी "मुक्ति" जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय मैं एक शोधकर्ता हैं। कविताओं के साथ-साथ वे कहानी और आलेख भी लिखती हैं।

लोग, जो बनाते हैं मूरतें भगवानों की
रहा करते हैं वो शहर की तंग गलियों की झोपडियों में
उनके लिए भगवान् सिर्फ एक आइटम है
जिसे पूरा कर लिया जाना है एक निश्चित समय में...
वो पूजते नहीं उसे,
बनाकर एक ओर रख देते हैं।
 ~ आराधना चतुर्वेदी

हर सप्ताह यहीं पर सुनें एक नयी हिन्दी कहानी

“रात में सोते हुए भी बीच-बीच में नींद खुल जाती और उसे महसूस होता कि कोई उसे देख रहा है।”
 (आराधना चतुर्वेदी कृत "आदत" से एक अंश)


नीचे के प्लेयर से सुनें.


(प्लेयर पर एक बार क्लिक करें, कंट्रोल सक्रिय करें फ़िर 'प्ले' पर क्लिक करें।)
यदि आप इस पॉडकास्ट को नहीं सुन पा रहे हैं तो नीचे दिये गये लिंक से डाऊनलोड कर लें:
आदत MP3

#23rd Story, Aadat: Aradhana Chaturvedi/Hindi Audio Book/2013/23. Voice: Madhavi Charudatta

Comments