स्वरगोष्ठी – 230 में आज
रंग मल्हार के – 7 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप
‘बरसन लागी बदरिया रूम झूम के...’

भारतीय संगीत की प्रत्येक विधाओं में
वर्षा ऋतु के गीत-संगीत उपस्थित हैं। लोक संगीत के क्षेत्र में कजरी एक
सशक्त विधा है। भारतीय पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास से लेकर आश्विन मास तक
पूरे चार महीने उत्तर प्रदेश के ब्रज, बुन्देलखण्ड, अवध और पूरे पूर्वांचल
और बिहार के प्रायः सभी हिस्से में कजरी गीतों की धूम मची रहती है। मूल रूप
से कजरी लोक-संगीत की विधा है, किन्तु उन्नीसवीं शताब्दी के आरम्भ में जब
बनारस (अब वाराणसी) के संगीतकारों ने ठुमरी को एक शैली के रूप में अपनाया,
उसके पहले से ही कजरी परम्परागत लोकशैली के रूप विद्यमान रही। उपशास्त्रीय
संगीत के रूप में अपना लिये जाने पर कजरी, ठुमरी का एक अटूट हिस्सा बनी। इस
प्रकार कजरी के मूल लोक-संगीत का स्वररोप और ठुमरी के साथ रागदारी संगीत
का हिस्सा बने स्वररोप का समानान्तर विकास हुआ। अगले अंक में हमारी चर्चा
का विषय कजरी का लोक-स्वरूप होगा, किन्तु आज के अंक में हम आपसे कजरी के
रागदारी संगीत के कलासाधकों द्वारा अपनाए गए स्वरूप पर चर्चा करेंगे।
![]() |
गिरिजा देवी |
![]() |
रवि किचलू |
कजरी : ‘बरसन लागी बदरिया रूम झूम के...’ : विदुषी गिरिजा देवी और पण्डित रवि किचलू
![]() |
छन्नूलाल मिश्र |
कजरी : ‘बरसन लागी बदरिया रूम झूम के...’ : पण्डित छन्नूलाल मिश्र
![]() |
विद्याधर मिश्र |
कजरी : ‘बरसन लागी बदरिया रूम झूम के...’ : पण्डित विद्याधर मिश्र
संगीत पहेली
‘स्वरगोष्ठी’
के 230वें अंक की संगीत पहेली में आज हम आपको भारतीय वाद्य संगीत की एक
रचना का अंश सुनवा रहे हैं। इसे सुन कर आपको निम्नलिखित तीन में से किन्हीं दो
प्रश्नों के उत्तर देने हैं। ‘स्वरगोष्ठी’ के इस अंक के उत्तर सम्पन्न
होने तक जिस प्रतिभागी के सर्वाधिक अंक होंगे, उन्हें इस वर्ष की तीसरी
श्रृंखला (सेगमेंट) का विजेता घोषित किया जाएगा।
1 – संगीत का यह अंश सुन कर बताइए कि यह कौन सा वाद्य है? वाध्य का नाम बताइए।
2 – संगीत में प्रयोग किये गए ताल या तालों के नाम बताइए।
3 – वाद्य संगीत के वादक को पहचानिए और हमे उनका नाम बताइए।
आप उपरोक्त तीन में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर केवल swargoshthi@gmail.com या radioplaybackindia@live.com
पर इस प्रकार भेजें कि हमें शनिवार, 8 अगस्त, 2015 की मध्यरात्रि से पूर्व
तक अवश्य प्राप्त हो जाए। COMMENTS में दिये गए उत्तर मान्य हो सकते है,
किन्तु उसका प्रकाशन पहेली का उत्तर भेजने की अन्तिम तिथि के बाद किया
जाएगा। इस पहेली के विजेताओं के नाम हम ‘स्वरगोष्ठी’ के 232वें अंक में
प्रकाशित करेंगे। इस अंक में प्रकाशित और प्रसारित गीत-संगीत, राग, अथवा
कलासाधक के बारे में यदि आप कोई जानकारी या अपने किसी अनुभव को हम सबके बीच
बाँटना चाहते हैं तो हम आपका इस संगोष्ठी में स्वागत करते हैं। आप पृष्ठ
के नीचे दिये गए COMMENTS के माध्यम से तथा swargoshthi@gmail.com अथवा radioplaybackindia@live.com पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते हैं।
पिछली पहेली के विजेता
‘स्वरगोष्ठी’
क्रमांक 228 की संगीत पहेली में हमने आपको पण्डित विनायक राव पटवर्धन की
आवाज़ में प्रस्तुत राग जयन्त अथवा जयन्ती मल्हार की एक बन्दिश का अंश
सुनवा कर आपसे तीन प्रश्न पूछा था। आपको इनमें से किसी दो प्रश्न का उत्तर
देना था। पहले प्रश्न का सही उत्तर है- राग जयन्त अथवा जयन्ती मल्हार,
दूसरे प्रश्न का सही उत्तर है- ताल तीनताल और तीसरे प्रश्न का सही उत्तर
है- गायक पण्डित विनायक राव पटवर्धन। इस बार की पहेली में हमारी नियमित
प्रतिभागियों में से हैदराबाद से डी. हरिणा माधवी ने तीनों प्रश्नों के सही
उत्तर दिये हैं। पेंसिलवेनिया, अमेरिका से विजया राजकोटिया और जबलपुर से
क्षिति तिवारी ने दो-दो प्रश्नों के सही उत्तर दिये हैं। वोरहीज़, न्यूजर्सी
से डॉ. किरीट छाया का केवल एक उत्तर ही सही रहा, उन्हें केवल एक अंक ही
अंक मिलेगा। चारो प्रतिभागियों को ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ की ओर से
हार्दिक बधाई।
अपनी बात
मित्रो,
‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ पर लघु
श्रृंखला ‘रंग मल्हार के’ जारी है। आज के अंक में आपको लोक संगीत कजरी का
उपशास्त्रीय स्वरूप के दर्शन हुए। अगले अंक में आपका साक्षात्कार कजरी गीत
के लोक व अन्य स्वरूप से होगा। इस श्रृंखला के लिए यदि आप किसी राग, गीत
अथवा कलाकार को सुनना चाहते हों तो अपना आलेख या गीत हमें शीघ्र भेज दें।
हम आपकी फरमाइश पूर्ण करने का हर सम्भव प्रयास करते हैं। आपको हमारी यह
श्रृंखला कैसी लगी? हमें ई-मेल swargoshthi@gmail.com
पर अवश्य लिखिए। अगले रविवार को एक नए अंक के साथ प्रातः 9 बजे
‘स्वरगोष्ठी’ के इसी मंच पर आप सभी संगीतानुरागियों का हम स्वागत करेंगे।
प्रस्तुति : कृष्णमोहन मिश्र
Comments