Skip to main content

खूबसूरत शब्दों से बुना एक गीत

ताज़ा सुर ताल -२०१४-१५

तुझ बिन सूरज में आग नहीं रे, तुझ बिन कोयल में राग नहीं रे, चंदनिया तो बरसे , फिर क्यों मेरे हाथ अँधेरे लग ले ने ....अमिताभ भट्टाचार्य के लिखे इस खूबसूरत मगर दर्द भरे गीत में एक अलग सी मिठास है. शंकर एहसान लॉय के जाने पहचाने अंदाज़ का है ये गीत, जिसे उतनी ही दिलकश आवाज़ में गाया निभाया है मोहन ने. मोहन, शंकर एहसान लॉय के बेहद चहेते गायक हैं, और हो भी क्यों न....मोहन की आवाज़ और अदायगी में गजब की रवानगी है. वैसे ये गीत एक युगल है जहाँ मोहन को साथ मिला है यशिता शर्मा ने. इस गीत में सबसे बड़ा कमाल रहा है गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य का, जो शायद इस संगीतकार तिकड़ी के साथ पहली बार जुड़े हैं इस फिल्म में, जिसका नाम है २ स्टेस्ट्स . 

२ स्टेट्स  चेतन भगत के इसी नाम के मशहूर उपन्यास पर आधारित है, जहाँ दक्षिण की नायिका को पंजाब के नायक से प्यार हो जाता है. ये बिलकुल उसके उलट है जैसा कि दर्शक सुपर हिट एक दूजे के लिए  में देख चुके हैं. अगर आपने चेतान का उपन्यास पढ़ा है तो आप जानते होंगें कि कहानी में बहुत से दिलचस्प मौके हैं जो बड़े परदे पर भी आपको भायेगें. थ्री इडियट्स , और काई पो छे  के बाद चेतन की लिखी कहानी पर आधारित ये तीसरी फिल्म है. वैसे वन नाईट अट काल सेण्टर  पर आधारित सुपर फ्लॉप हेल्लो  को भी जोड़ दिया जाए तो ये संख्या ४ हो जाएगी. फिल्म के लिए पहली पसंद थे शाहरुख़ खान और आसीन पर बात नहीं बनी तो निर्माता ने रणबीर कपूर और सैफ अली खान तक बात पहुंचाई. अंततः अर्जुन कपूर पर आकर बात जम गयी, और अलिया भट्ट को चुना गया दक्षिण की नायिका के रोल के लिए. फिल्म में अमृता सिंह और रेवती की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं. तो चलिए, फिर आप भी आनंद लें इस दमदार गीत का.   

                 

Comments

Kailash said…
One By Two में भी अमिताभ जी ने इस संगीतकार तिकड़ी के साथ काम किया है। :)

Popular posts from this blog

काफी थाट के राग : SWARGOSHTHI – 220 : KAFI THAAT

स्वरगोष्ठी – 220 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 7 : काफी थाट राग काफी में ‘बाँवरे गम दे गयो री...’  और  बागेश्री में ‘कैसे कटे रजनी अब सजनी...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ की सातवीं कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस लघु श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के रागों का वर्गीकरण करने में समर्थ मेल अथवा थाट व्यवस्था पर चर्चा कर रहे हैं। भारतीय संगीत में सात शुद्ध, चार कोमल और एक तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग किया जाता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 में से कम से कम पाँच स्वरों की उपस्थिति आवश्यक होती है। भारतीय संगीत में ‘थाट’, रागों के वर्गीकरण करने की एक व्यवस्था है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार सात मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते है। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल का प्रचलन है, जबकि उत्तर भारतीय संगीत में दस थाट का प्रयोग किया जाता है। इन...

खमाज थाट के राग : SWARGOSHTHI – 216 : KHAMAJ THAAT

स्वरगोष्ठी – 216 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 3 : खमाज थाट   ‘कोयलिया कूक सुनावे...’ और ‘तुम्हारे बिन जी ना लगे...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ की तीसरी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ। इस लघु श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के रागों का वर्गीकरण करने के लिए मेल अथवा थाट व्यवस्था पर चर्चा कर रहे हैं। भारतीय संगीत में 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग होता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 स्वरों में से कम से कम 5 स्वरों का होना आवश्यक है। संगीत में थाट रागों के वर्गीकरण की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार 7 मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते हैं। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल प्रचलित हैं, जबकि उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में 10 थाट का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रचलन पण्डित विष्णु नारायण भातखण्डे जी ने प्रारम्भ किया था। वर्तमान समय मे...

आसावरी थाट के राग : SWARGOSHTHI – 221 : ASAVARI THAAT

स्वरगोष्ठी – 221 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 8 : आसावरी थाट राग आसावरी में ‘सजन घर लागे...’  और  अड़ाना में ‘झनक झनक पायल बाजे...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ की आठवीं कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस लघु श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के रागों का वर्गीकरण करने में समर्थ मेल अथवा थाट व्यवस्था पर चर्चा कर रहे हैं। भारतीय संगीत में सात शुद्ध, चार कोमल और एक तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग किया जाता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 में से कम से कम पाँच स्वरों की उपस्थिति आवश्यक होती है। भारतीय संगीत में ‘थाट’, रागों के वर्गीकरण करने की एक व्यवस्था है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार सात मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते है। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल का प्रचलन है, जबकि उत्तर भारतीय संगीत में दस थाट का प्रयोग किया ...