Skip to main content

ताऊ व्यंग्य - श्री पी. सी. रामपुरिया

इस साप्ताहिक स्तम्भ "बोलती कहानियाँ" के अंतर्गत हम हर सप्ताह आपको सुनवाते रहे हैं प्रसिद्ध कहानियाँ। पिछले सप्ताह आपने अनुराग शर्मा के स्वर में सुधा अरोड़ा की कहानी "एक औरत: तीन बटा चार" का पाठ सुना था।

आज हम आपकी सेवा में प्रस्तुत कर रहे हैं ब्लॉग जगत के प्रसिद्ध व्यंग्यकार श्री पी. सी. रामपुरिया की व्यंग्यात्मक कहानी ताऊ जिसे स्वर दिया है अनुराग शर्मा ने।

कहानी "ताऊ" का गद्य ताऊ डॉट इन पर उपलब्ध है। इस कथा का कुल प्रसारण समय 2 मिनट 32 सेकंड है। सुनें और बतायें कि हम अपने इस प्रयास में कितना सफल हुए हैं।

यदि आप भी अपनी मनपसंद कहानियों, उपन्यासों, नाटकों, धारावाहिको, प्रहसनों, झलकियों, एकांकियों, लघुकथाओं को अपनी आवाज़ देना चाहते हैं तो अधिक जानकारी के लिए कृपया admin@radioplaybackindia.com पर सम्पर्क करें।


गम तो यो ही बहुत हैं| हंसो और हंसाओं, यही अपना ध्येय वाक्य है। ~ पी. सी. रामपुरिया

सरलहृदय के स्वामी श्री रामपुरिया जी एक अनुभवी व्यवसाई हैं और मुख्यतः व्यंग्य और कवितायेँ लिखते हैं। लंबे समय तक हिन्दी ब्लोगिंग की सफलतम पहेली शृंखला भी चला चुके हैं। आत्मकथ्य: अब अपने बारे में क्या कहूँ? मूल रुप से हरियाणा का रहने वाला हूँ! जिंदगी को हल्के फुल्के अंदाज मे लेने वालों से अच्छी पटती है|

हर सप्ताह यहीं पर सुनें एक नयी हिन्दी कहानी

“जी बिल्कुल पक्का आता है। सारी उम्र हिसाब किताब करते ही निकाली है। ”
 (पी. सी. रामपुरिया रचित "ताऊ" से एक अंश)


नीचे के प्लेयर से सुनें.


(प्लेयर पर एक बार क्लिक करें, कंट्रोल सक्रिय करें फ़िर 'प्ले' पर क्लिक करें।)
 यदि आप इस पॉडकास्ट को नहीं सुन पा रहे हैं तो नीचे दिये गये लिंक से डाऊनलोड कर लें:
ताऊ MP3

#17th Story, Taau: P C Rampuria/Hindi Audio Book/2013/17. Voice: Anurag Sharma

Comments

आखिर ताऊ आ ही गए कब्जे में ।
Smart Indian said…
:) पिलैंनिंग घणी पुराणी सै।
रेडियो प्लेबैक इंडिया के इस चुनाव के लिये बहुत आभार अनुरागजी, शुभकामनाएं.

रामराम.
रोचक प्रस्तुति
Suman said…
बहुत रोचक लगी यह प्रस्तुती !
Smart Indian said…
जी, आभार!