Skip to main content

स्मृतियों के झरोखे से : अमित तिवारी की देखी पहली फिल्म 'बालिका वधु'


मैंने देखी पहली फ़िल्म : अमित तिवारी


भारतीय सिनेमा के शताब्दी वर्ष में ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ द्वारा आयोजित विशेष अनुष्ठान में प्रत्येक गुरुवार को हम आपके लिए सिनेमा के इतिहास पर विविध सामग्री प्रस्तुत कर रहे हैं। माह के दूसरे और चौथे गुरुवार को आपके संस्मरणों पर आधारित ‘मैंने देखी पहली फिल्म’ स्तम्भ का प्रकाशन करते हैं। आज माह का चौथा गुरुवार है, इसलिए आज बारी है आपकी देखी पहली फिल्म के रोचक संस्मरण की। आज हम प्रस्तुत कर रहे हैं, एक गैर-प्रतियोगी संस्मरण। आज का यह संस्मरण प्रस्तुत कर रहे हैं, रेडियो प्लेबैक इण्डिया के संचालक-मण्डल के सदस्य अमित तिवारी। 


सचमुच बहुत अच्छा लगता है, 'बालिका वधू' का गीत ‘बड़े अच्छे लगते हैं...’


मुझसे जब पुछा गया कि मेरी देखी पहली फिल्म कौन सी है तो मुझे दिमाग पर ज्यादा जोर डालने की जरूरत नहीं पड़ी। मेरी याद में जो मेरी देखी पहली फिल्म है , वो थी शशि कपूर, प्राण और सुलक्षणा पण्डित के अभिनय से सजी 1978 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'फाँसी'। उस समय मैं करीब पाँच साल का था। मुझे इस फिल्म का केवल एक दृश्य याद है, जिसमे ट्रेन धड़धड़ाती दौड़ी जा रही है। परदे पर ट्रेन तिरछी दिखाई जाती है और डाकू उसमे चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। शायद डाकुओं के जीवन पर आधारित फिल्म थी जिसमें मार-पीट, ढिशुम-ढिशुम की भरमार थी।

बस इस फिल्म का यही एक दृश्य याद है। बाकी कहानी क्या थी, पता नहीं। करीब बीस वर्षों के बाद इस फिल्म को दूरदर्शन पर देखने का मौका मिला, पर आज भी मानस -पटल पर यही एक दृश्य अंकित है और बाकी कहानी भूल चूका हूँ। अब चूँकि आज इसके बारे में लिख रहा हूँ तो कोशिश करूँगा कि इसे दुबारा देख सकूँ। बचपन में फ़िल्में देखना एक सपना हुआ करता था। फ़िल्में देखना अच्छा नहीं माना जाता था और मैं भी और बच्चों की तरह सोचा करता था कि जब बड़ा हो जाऊँगा तो रोजाना ढेर सारी फिल्में देखा करूँगा। और हाँ, मेरी वह सोच सच साबित भी हुई। वैसे भी मैं एक छोटे से कस्बे का रहने वाला था, जहाँ सिनेमा हॉल नहीं था। जब कभी हम ननिहाल छुट्टियों में जाते थे तो सिनेमा हॉल के दर्शन हो जाया करते थे। टेलीविजन भी उस समय शुरु नहीं हुआ था।

1983 में दो और फिल्मे देखने का मौका मिला, और वो थीं- अमोल पालेकर और टीना मुनीम अभिनीत 'बातों बातों में' और अभिताभ के अभिनय से सजी 'अन्धा क़ानून'। नियमित रूप से फिल्मे देखने का मौका मिला 1985 में, जब दूरदर्शन पर रविवार की शाम फिल्म 'बालिका वधू' देखी। एक बेहतरीन फिल्म थी, जिसे अब तक 3-4 बार मैं देख चुका हूँ। तब से अब तक तो अनगिनत फिल्मे देख चुका हूँ, लेकिन मेरी पहली फिल्म तो 'फाँसी' ही रहेगी।

अमित जी को फाँसी फिल्म का कोई भी गाना याद नहीं रहा परन्तु हम आपके साथ अमित जी को भी फिल्म 'फाँसी' का एक लोकप्रिय गीत सुनवाते हैं। इसके साथ ही अमित जी का एक और प्रिय गीत, जो फिल्म 'बालिका बधू' से है, उसे भी हम प्रस्तुत कर रहे हैं।

फिल्म फाँसी : ‘जब आती होगी याद मेरी...’ : मोहम्मद रफी और सुलक्षणा पण्डित


फिल्म बालिका बधू : ‘बड़े अच्छे लगते हैं...’ : अमित कुमार



आपको अमित जी की देखी पहली फिल्म का संस्मरण कैसा लगा? हमें अवश्य लिखिएगा। आप अपनी प्रतिक्रिया radioplaybackindia@live.com पर भेज सकते हैं। रेडियो प्लेबैक इण्डिया के सभी पाठकों-श्रोताओं को हम यह शुभ समाचार देना चाहते हैं कि 1 दिसम्बर को रेडियो प्लेबैक इण्डिया का स्थापना दिवस है। आपके सुझावों के अनुसार दिसम्बर से हम ‘मैंने देखी पहली फिल्म’ स्तम्भ के स्वरूप में परिवर्तन कर रहे है। दिसम्बर से प्रत्येक दूसरे और चौथे गुरुवार को हम ‘मन्थन’ शीर्षक से एक नया स्तम्भ आरम्भ करेंगे। ‘मैंने देखी पहली फिल्म’ स्तम्भ को हम आज के इस अंक से विराम दे रहे हैं। अगले गुरुवार को हम ‘मैंने देखी पहली फिल्म’ प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करेंगे। ‘मैंने देखी पहली फिल्म’ प्रतियोगिता के विजेताओं का नाम जानने के लिए अगले गुरुवार को इस मंच पर आप सादर आमंत्रित हैं।

प्रस्तुति : कृष्णमोहन मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

राग चन्द्रकौंस : SWARGOSHTHI – 358 : RAG CHANDRAKAUNS

स्वरगोष्ठी – 358 में आज पाँच स्वर के राग – 6 : “सन सनन सनन जा री ओ पवन…” प्रभा अत्रे से राग चन्द्रकौंस की बन्दिश और लता मंगेशकर से फिल्म का गीत सुनिए डॉ. प्रभा अत्रे लता मंगेशकर ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला – “पाँच स्वर के राग” की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें केवल पाँच स्वरों का प्रयोग होता है। भारतीय संगीत में रागों के गायन अथवा वादन की प्राचीन परम्परा है। संगीत के सिद्धान्तों के अनुसार राग की रचना स्वरों पर आधारित होती है। विद्वानों ने बाईस श्रुतियों में से सात शुद्ध अथवा प्राकृत स्वर, चार कोमल स्वर और एक तीव्र स्वर; अर्थात कुल बारह स्वरो में से कुछ स्वरों को संयोजित कर रागों की रचना की है। सात शुद्ध स्वर हैं; षडज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। इन स्वरों में से षडज और पंचम अचल स्वर माने जाते हैं। शेष में से ऋषभ, गान्धार, धैवत और निषाद स...