Skip to main content

शब्दों के चाक पर फिर संवरी कवितायेँ


शब्दों के चाक पर - एपिसोड 02

"शब्दों के चाक पर" के पहले एपिसोड को आप सब का भरपूर प्यार मिले, तो लीजिए दुगुने जोश से आज हम हाज़िर हैं इस अनूठे खेल का दूसरा एपिसोड लेकर. इस कार्यक्रम के निम्न चरण होंगें, कृपया समझ लें -


1. कार्यक्रम की क्रिएटिव हेड रश्मि प्रभा के संचालन में शब्दों का एक दिलचस्प खेल खेला जायेगा. इसमें कवियों को कोई एक थीम शब्द या चित्र दिया जायेगा जिस पर उन्हें कविता रचनी होगी...ये सिलसिला सोमवार सुबह से शुरू होगा और गुरूवार शाम तक चलेगा, जो भी कवि इसमें हिस्सा लेना चाहें वो रश्मि जी से संपर्क कर उनके फेसबुक ग्रुप में जुड सकते हैं, रश्मि जी का प्रोफाईल यहाँ है.


2. सोमवार से गुरूवार तक आई कविताओं को संकलित कर हमारे पोडकास्ट टीम के हेड पिट्सबर्ग से अनुराग शर्मा जी अपने साथी पोडकास्टरों के साथ इन कविताओं में अपनी आवाज़ भरेंगें. और अपने दिलचस्प अंदाज़ में इसे पेश करेगें.

3. हर मंगलवार सुबह ९ से १० के बीच हम इसे अपलोड करेंगें आपके इस प्रिय जाल स्थल पर. अब शुरू होता है कार्यक्रम का दूसरा चरण. मंगलवार को इस पोडकास्ट के प्रसारण के तुरंत बाद से हमारे प्रिय श्रोता सुनी हुई कविताओं में से अपनी पसंद की कविता को वोट दे सकेंगें. सिर्फ कवियों का नाम न लिखें बल्कि ये भी बताएं कि अमुख कविता आपको क्यों सबसे बेहतर लगी. आपके वोट और हमारी टीम का निर्णय मिलकर फैसला करेंगें इस बात का कि कौन है हमारे सप्ताह का सरताज कवि. 

तो ये थी कार्यक्रम की रूपरेखा. पिछले सोमवार से गुरूवार के बीच जन्मी कविताओं का गुलदस्ता लेकर आज आपके सामने फिर से उपस्थित हैं अनुराग शर्मा और अभिषेक ओझा. कवियों से अनुरोध है कि इस सप्ताह यानी सोमवार से शुरू हुए खेल को खेलने के लिए रश्मि जी के मंच पर जाएँ तो हमारे प्रिय श्रोतागणों से निवेदन है कि अपना बहुमूल्य वोट दें और चुने इस सप्ताह का सरताज कवि. सभी प्रतिभागी कवियों को हमारी शुभकामनाएँ. सुनिए सुनाईये और छा जाईये...

(नीचे दिए गए किसी भी प्लेयेर से सुनें)



या फिर यहाँ से डाउनलोड कर सुने

Comments

Archana Chaoji said…
अहा! सबकी कविताओं को सुनना आनंददायक...
sushila said…
सब की कविताओ को सुनना बहुत अच्छा लग रहा है......
आज मैं एक बार फिर से शामिल हूँ .... अपने लिखे कुछ पंक्तियों के रूप में .... !!
बहुत ही आन्नदमय स्थिति है .... !!
बहुत - बहुत धन्यवाद और आभार .... !!
अनुराग शर्मा और अभिषेक ओझा जी - मैंने भाव शब्दों का आह्वान किया , आपने उनको अपनी आवाज़ में समेट लिया - इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है
हमेशा से ही अनुराग जी और अभिषेक को पढ़ना प्रिय रहा है आज उनकी आवाज़ में सजे सँवरे शब्दों को पाकर मूक हो जाना स्वाभाविक है :) रश्मिजी का शुक्रिया कि वे हिला डुला देती हैं... रेडियो प्लेबैक से जुड़े सभी सदस्यों का आभार ....
अनुरागजी अभिषेक आप दोनों की आवाज़ में अपने शब्दों को सजा देख कर बेहद खुश हूँ ... जिनके शब्द मुझे मोहित करते हैं आज आवाज़ भी मोह गई... बहुत बहुत शुक्रिया .... रेडियो प्लेबैक से जुड़े सभी लोगों का आभार... (कुछ तकनीकी कारण से पहली टिप्पणी शायद नहीं पहुँची)
कवियों /कवयित्रियों की हौसलाफजाई के सद्प्रयास के लिए बहुत आभार एवं शुभकामनायें !
Smart Indian said…
हौसला अफ़ज़ाई के लिये आप सभी का आभार!
vandana gupta said…
अनुराग शर्मा और अभिषेक ओझा जी दोनों मे खूबसूरती से अदायगी की है काबिल-ए-तारीफ़ कविता प्रवाह है हार्दिक आभार मुझे भी शामिल करने के लिये । आपके कहे से सहमत हूँ और जैसा आपने कहा मानसून पर दो रचनाये भेज रही हूँ।


1)जरूरी तो नहीं मानसून की आहटों से सबके शहर का मौसम गुलाबी हो ............



मानसून आ रहा है
मानसून आ रहा है
सिर्फ यही तो उसे डरा रहा है
कल तक जो रहती थी बेफिक्र
आज उसकी आँखों में उतरी है बेबसी
ग्रीष्म का ताप तो जैसे तैसे सहन कर लेती है
कभी किसी वृक्ष की छाँव में सो लेती है
तो कभी किसी दीवार की ओट में बैठ लेती है
ज़िन्दगी गुजर बसर कर लेती है
शीत भी ना इतना डराता है
तेज ठिठुरती सर्द रातों में
कुछ अलाव जला लेती है
और रात को सूरज का ताप दिखा
गुजार देती है
दिन में चाहे चिथड़ों में लिपटी रहती है
कभी टाट ओढ़ लेती है
मगर दिन तो जैसे तैसे गुजार लेती है
मगर बरसात का क्या करे
किस दर पर दस्तक दे
जब बूँदें रिमझिम गिरती हैं
किसी के मन को मोहती हैं
मगर उसे तो साक्षात् यम सी दिखती हैं
दिन हो या रात
सुबह हो या शाम
कहीं ना कोई ठिकाना दिखता है
जब चारों तरफ जल भराव होता है
ना रात का ठिकाना होता है
ना दिन में कोई ठौर दिखता है
मूसलाधार बरसातों में तो
प्रलंयकारी माहौल बनता है
जब तीन चार दिन तक
ना पानी थमता है
ना जीवन उसका चलता है
बस रात दिन दुआओं में
खुदा से विनती करती है
ना चैन से सो पाती है
ना दो रोटी खा पाती है
बस ऐसी बेबस लाचार
एक फ़ुटपाथिये की ज़िन्दगी होती है
जब ऐसे हालातों से पाला पड़ता है
तब मुँह से यही निकलता है
हाँ , मानसून आ रहा है
सिर्फ यही तो उसे डरा रहा है
जरूरी तो नहीं
मानसून की आहटों से सबके शहर का मौसम गुलाबी हो ............




2)तुम्हारी पहली मौसमी आहट



जानते हो
एक अरसा हुआ
तुम्हारे आने की
आहट सुने
यूँ तो पदचाप
पहचानती हूँ मैं
बिना सुने भी
जान जाती हूँ मैं
मगर मेरी मोहब्बत
कब पदचापों की मोहताज हुई
जब तुम सोचते हो ना
आने की
मिलने की
मेरे मन में जवाकुसुम खिल जाता है
जान जाती हूँ
आ रहा है सावन झूम के
मगर अब तो एक अरसा हो गया
क्या वहाँ अब तक
सूखा पड़ा है
मेघों ने घनघोर गर्जन किया ही नहीं
या ऋतु ने श्रृंगार किया ही नहीं
जो तुम्हारा मौसम अब तक
बदला ही नहीं
या मेरे प्रेम की बदली ने
रिमझिम बूँदें बरसाई ही नहीं
तुम्हें प्रेम मदिरा में भिगोया ही नहीं
या तुम्हारे मन के कोमल तारों पर
प्रेम धुन बजी ही नहीं
किसी ने वीणा का तार छेड़ा ही नहीं
किसी उन्मुक्त कोयल ने
प्रेम राग सुनाया ही नहीं
कहो तो ज़रा
कौन सा लकवा मारा है
कैसे हमारे प्रेम को अधरंग हुआ है
क्यूँ तुमने उसे पंगु किया है
हे ..........ऐसी तो ना थी हमारी मोहब्बत
कभी ऋतुओं की मोहताज़ ना हुई
कभी इसे सावन की आस ना हुई
फिर क्या हुआ है
जो इतना अरसा बीत गया
मोहब्बत को बंजारन बने
जानते हो ना ...........
मेरे लिए सावन की पहली आहट हो तुम
मौसम की रिमझिम कर गिरती
पहली फुहार हो तुम
मेरी ज़िन्दगी का
मेघ मल्हार हो तुम
तपते रेगिस्तान में गिरती
शीतल फुहार हो तुम
जानते हो ना...........
मेरे लिए तो सावन की पहली बूँद
उसी दिन बरसेगी
और मेरे तपते ह्रदय को शीतल करेगी
वो ही होगी
मेरी पहली मोहब्बत की दस्तक
तुम्हारी पहली मौसमी आहट
जिस दिन तुम
मेरी प्रीत बंजारन की मांग अपनी मोहब्बत के लबों से भरोगे ...........
बहुत सुंदर प्रस्तुति .... बहुत अच्छी कविताओं का सृजन हो रहा है
sonal said…
waah...behtreen awaajon ke saath badhiyaa kaaryakram :-)
Rajesh Kumari said…
बहुत खूबसूरत अद्दभुत मनोरम प्रस्तुति अनुराग शर्मा जी और अभिषेक भोला जी का यह सरह्निये प्रयास है आवाज और प्रस्तुति दोनों बहुत खूब सूरत हैं.बाहर से आज ही वापस आकर यह सब देखा विस्मित हूँ तथा ख़ुशी से भाव विभोर भी हूँ कितना सुन्दर कविता ,गायन ,प्रस्तुतीकरण ...लाजबाब ...लाजबाब हार्दिक आभार

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...