Skip to main content

२२ जनवरी- आज का गाना


गाना: किसका रस्ता देखे

चित्रपट:जोशीला
संगीतकार:राहुल देव बर्मन
गीतकार: साहिर
गायक:किशोर कुमार





किसका रस्ता देखे ऐ दिल ऐ सौदाई

किसका रस्ता देखे ऐ दिल ऐ सौदाई
मीलों है ख़ामोशी, बरसों है तन्हाई
भूली दुनिया कभी की, तुझे भी मुझे भी
फिर क्यों आँख भर आई

हो, किसका रस्ता देखे ऐ दिल ऐ सौदाई

कोई भी साया नहीं राहों में
कोई भी आएगा ना बाहों में
तेरे लिए मेरे लिए, कोई नहीं रोनेवाला ओ
झूठा भी नाता नहीं चाहों में
हाय, तू ही क्यों डूबा रहे आहों में
कोई किसी संग मरे, ऐसा नहीं होने वाला
कोई नहीं जो यूँ ही जहाँ में, बाँटे पीर पराई

हो, किसका रस्ता देखे ऐ दिल ऐ सौदाई

तुझे क्या बीती हुई रातों से
मुझे क्या खोई हुई बातों से
सेज नहीं चिता सही, जो भी मिले सोना होगा
गई जो डोरी छूटी हाथों से
हो, लेना क्या टूटे हुए साथों से
खुशी जहाँ माँगी तूने, वहीं मुझे रोना होगा
ना कोई तेरा ना कोई मेरा, फिर किसकी याद आई

हो, किसका रस्ता देखे ऐ दिल ऐ सौदाई
मीलों है ख़ामोशी, बरसों है तन्हाई
भूली दुनिया कभी की, तुझे भी मुझे भी
फिर क्यों आँख भर आई

किसका रस्ता देखे ऐ दिल ऐ सौदाई


Comments

बेहद शानदार गीत है, मुझे बहुत पसंद है.
Smart Indian said…
बहुत खूबसूरत गीत, आभार!