Skip to main content

११ जनवरी- आज का गाना


गाना: तूफ़ान मेल

चित्रपट:जवाब
संगीतकार:कमल दासगुप्ता
गीतकार: पंडित मधुर
गायिका:कानन देवी







तूफ़ान मेल
दुनिया ये दुनिया, तूफ़ान मेल

इसके पहिये ज़ोर से चलते
और अपना रस्ता तय करते
सयाने इस से काम निकालें
बच्चे समझे खेल
तूफ़ान मेल   ...

कोई कहाँ का टिकट काटता
एक है आता एक है जाता
सभी मुसाफ़िर बिछड़ जायेंगे
पल भर का है मेल
तूफ़ान मेल   ...

जो जितनी पूँजी है रखता
उसी मुताबिक़ सफ़र वो करता
जीवन का है भेद बताती
ज्ञानी को ये रेल
तूफ़ान मेल   ...



Comments