Skip to main content

मन को अति भावे सैयां....ताजा सुर ताल पर शंकर, हरिहरण, अलीशा और मर्दानी सुनिधि का धमाल

ताजा सुर ताल TST (28)

दोस्तों, ताजा सुर ताल यानी TST पर आपके लिए है एक ख़ास मौका और एक नयी चुनौती भी. TST के हर एपिसोड में आपके लिए होंगें तीन नए गीत. और हर गीत के बाद हम आपको देंगें एक ट्रिविया यानी हर एपिसोड में होंगें ३ ट्रिविया, हर ट्रिविया के सही जवाब देने वाले हर पहले श्रोता की मिलेंगें २ अंक. ये प्रतियोगिता दिसम्बर माह के दूसरे सप्ताह तक चलेगी, यानी 5 ओक्टुबर के एपिसोडस से लगभग अगले 20 एपिसोडस तक, जिसके समापन पर जिस श्रोता के होंगें सबसे अधिक अंक, वो चुनेगा आवाज़ की वार्षिक गीतमाला के ६० गीतों में से पहली १० पायदानों पर बजने वाले गीत. इसके अलावा आवाज़ पर उस विजेता का एक ख़ास इंटरव्यू भी होगा जिसमें उनके संगीत और उनकी पसंद आदि पर विस्तार से चर्चा होगी. तो दोस्तों कमर कस लीजिये खेलने के लिए ये नया खेल- "कौन बनेगा TST ट्रिविया का सिकंदर"

TST ट्रिविया प्रतियोगिता में अब तक -

पिछले एपिसोड में सबसे पहले पहुंची सीमा जी, तीनों जवाब उन्होंने दिए पर दो सही एक गलत, दो सही जवाबों के लिए सीमा जी ने जीते ४ अंक, और अंतिम जवाब का सही जवाब देकर दिशा जी ने कमाए २ अंक, तो अभी तक है दो महिलाओं में टक्कर, मजहर कामरान ने सुजॉय घोष और राम गोपाल वर्मा के लिए छायांकन किया है, और ब्लू के अन्य गीतों में अब्बास टायरवाला है पर थीम गीत के बोल रकीब आलम और सुखविंदर ने ही लिखे हैं जैसा कि दिशा जी जवाब में लिखा है, बधाई आप दोनों को. मंजू जी का धन्येवाद जिन्होंने अपनी रेटिंग दी गीतों को

सजीव - सुजॉय, सब से पहले तो तुम्हे 'वेल्कम बैक' कहता हूँ। उम्मीद है तुमने दुर्गा पूजा बड़ी धूम धाम से मनाई होगी!

सुजॉय - बिल्कुल सजीव, कैसे ये १० दिन निकल गए पता ही नहीं चला, और अब एक बार फिर से, पूरे जोश के साथ वापस आ गया हूँ 'आवाज़' की महफिल में। तो बताइए, आज 'ताज़ा सुर ताल' में सब से पहले कौन सा गीत आप बजाने जा रहे हैं?

सजीव - आज का पहला गीत है फ़िल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' का, जिसका शीर्षक गीत हमने पहले सुनवाया था। आज सुनवा रहे हैं एक और वैसी ही पंजाबी रंग का "भंगड़ा बिस्तर"। इसे गाया है अलिशा चिनॉय, सुनिधि चौहान और हार्ड कौर ने।

सुजॉय - सजीव, आपको नहीं लगता कि जितनी जल्दी इस फ़िल्म का शीर्षक गीत लोगो की ज़ुबान पर चढ़ा था, उसी रफ़्तार से फ़िल्म सिनेमा घरों से उतर भी गई?

सजीव - हाँ, फ़िल्म तो फ़्लॊप रही, लगता है शाहीद और रानी की जोड़ी को लोग हज़म नहीं कर पाए। उपर से कहानी बहुत ही अवास्तविक थी, जिसकी वजह से लोगों को बहुत ज़्यादा पसंद नहीं आई। सोचिये किसी टीम के यदि ९ खिलाडी ५० रनों पर आउट हो जाए तो क्या वो टीम २३२ का लक्ष्य पार कर सकती है....:)

सुजॉय - ये जो गीत है आज का, गायक कलाकारों के नाम से मुझे ऐसा लग रहा है कि अलिशा और सुनिधि का एक साथ गाया हुआ यह पहला गीत होना चाहिए, वैसे मैं बहुत ज़्यादा श्योर नहीं। यह गीत फ़िल्माया गया है रानी और राखी सावंत पर। रानी का प्लेबैक किया सुनिधि ने और राखी का अलिशा ने। सुनिधि ने कुछ हद तक लड़के की आवाज़ में गाने की कोशिश की है क्योंकि सरदार बनी रानी के किरदार के लिए एक ऐसी आवाज़ की ज़रूरत थी कि जो लड़की की भी हो, लेकिन कुछ मर्दाना अंदाज़ के साथ।

सजीव - सुजॉय, तुम्हारी इन बातों को सुनकर मुझे तो फ़िल्म 'क़िस्मत' का वो हिट गीत याद आ रही है "कजरा मोहब्बतवाला", जिसमें शमशाद बेग़म ने बिश्वजीत का प्लेबैक किया था।

सुजॉय - हाँ, 'रफ़ू चक्कर' में भी आशा भोसले ने ऋषी कपूर का और उष मंगेशकर ने पेंटल का पार्श्वगायन किया था "छक छक छुक छुक बॉम्बे से बरोडा तक" गीत में। तो चलिए सुनते हैं यह गीत। गीतकार जयदीप साहनी और संगीत प्रीतम का। एक बात और इस गीत का फिल्मांकन बहुत शानदार हुआ है, जयदीप ने शुद्ध पंजाबी शबों से गीत को गढा है, मुझे आश्चर्य है भंगडा बिस्तर बीयर बटेर में बटेर शब्द के इस्तेमाल पर किसी ने आपत्ति नहीं उठायी, वर्ना हमारे देश लोग बस इंतज़ार करते हैं कि ऐसा कुछ मिले :)

भांगडा बिस्तर बीयर बटेर (दिल बोले हडिप्पा)
आवाज़ रेटिंग - ***1/2.



TST ट्रिविया # 04 - "दिल बोले हडिप्पा" की कहानी किस शेक्सपियर के उपन्यास पर आधारित अंग्रेजी फिल्म से प्रेरित है?


सुजॉय - थिरकता हुआ गीत हमने सुना। अब किस गीत की बारी है सजीव?

सजीव - अब बारी है 'लंदन ड्रीम्स' फ़िल्म के एक गीत की। शंकर महादेवन और साथियों की आवाज़ों में है यह गीत "मन को अति भावे स‍इयाँ"। शंकर अहसान लॊय के संगीत से लोगों को हमेशा ही उम्मीदें रहती हैं, और वे हर बार उन्हे निराश नहीं करते, भले ही फ़िल्म ज़्यादा चले या ना चले। 'लंदन ड्रीम्स' भी ऐसी ही एक फ़िल्म है।

सुजॉय - स्टार कास्ट तो ज़बरदस्त है इस फ़िल्म की, देखना है कि फ़िल्म कैसी चलती है। इस फ़िल्म में कुल ८ गानें हैं और ३ रिमिक्स वर्ज़न भी हैं। इस फ़िल्म के भी दो गीत हम बजा चुके हैं। इस गीत की क्या ख़ास बात है?

सजीव - इस गीत की ख़ासीयत हम यही कह सकते हैं कि यह एक तरह का फ़्युज़न है। शास्त्रीय गायन भी है, लोक संगीत का एक अंग भी है, और रीदम पाश्चात्य है। गीत के बोल में भी शुद्ध भाषा का प्रयोग हुआ है। आजकल इस तरह की शुद्ध भाषा का प्रयोग फ़िल्मी गीतों में सुनाई नहीं देता है। फ़िल्म में किस सिचुयशन में इस गीत को शामिल किया गया है यह तो नहीं मालूम, लेकिन जो भी है गीतकार प्रसून जोशी ने अच्छा ही लिखा है गीत को।

सुजॉय - शुद्ध भाषा से याद आया, फ़िल्म संगीत के सुनहरे युग में कुछ गिने चुने गीतकार ऐसे थे जिन्होने शुद्ध हिंदी का बेहद ख़ूबसूरत इस्तेमाल किया है, जैसे कि कवि प्रदीप, जी एस. नेपाली, भरत व्यास, पंडित नरेन्द्र शर्मा प्रमुख। अगर किसी और उल्लेखनीय गीतकार का नाम मैं भूल रहा हूँ तो मुझे माफ़ कीजिएगा। चलिए सुनते हैं 'लंदन ड्रीम्स' का यह गीत।

सजीव - शंकर की आवाज़ है इस गीत में, और शुद्ध हिंदी भाषा के शब्दों का इस्तेमाल इस गीत को एक अलग मुकाम देता है, सुनिए -

मन को अति भाये (लन्दन ड्रीम्स)
आवाज़ रेटिंग - ****



TST ट्रिविया # 05 - वो पहला गीत कौन सा है जो प्रसून ने किसी फिल्म के लिए लिखा..?

सुजॉय - शास्त्रीय, लोक, और पाश्चात्य संगीत का अच्छा फ़्युज़न सुना हम सब ने। और अब आज का आखिरी गीत कौन सा है?

सजीव - यह एक बड़ा ही नर्मोनाज़ुक गीत है फ़िल्म 'व्हाट्स योर राशी' का। इस फ़िल्म का गुजराती रंग में रंगा गीत "सु छे" हमने सुना था। इस फ़िल्म के कुल १३ गीतों में से आज जो गीत हमने चुना है वह है "बिखरी बिखरी सी ज़ुल्फ़ें हैं क्यों"।

सुजॉय - बड़ा ही सुंदर गीत है हरिहरण की आवाज़ में। और सब से अच्छा लगता है गीत में तबले के प्रयोग का। बहुत लम्बे अरसे के बाद किसी गीत में इस तरह से तबले की ध्वनियों का प्रॊमिनेन्ट इस्तेमाल हुआ है। अच्छा, इस फ़िल्म के १२ गीत तो १२ अलग अलग राशी के किरदारों से जुड़ा हुआ है ना, तो फिर यह भी बताइए कि यह गीत किस राशी के नाम समर्पित है?

सजीव - यह है कैन्सर, यानी कि कर्कट राशी के किरदार के नाम। सोहैल सेन का इस गीत के लिए हरिहरण की आवाज़ को चुनना सार्थक रहा। हरिहरण की मखमली आवाज़ को बहुत सूट किया है यह गीत। तो सुनते हैं।

बिखरी बिखरी (व्हाट्स यूर राशि)
आवाज़ रेटिंग -****



TST ट्रिविया # 06 -आशुतोष की ये फिल्म "व्हाट्स यूर राशि" किस उपन्यास पर आधारित है और उसकी लेखिका कौन है ?

आवाज़ की टीम ने इन गीतों को दी है अपनी रेटिंग. अब आप बताएं आपको ये गीत कैसे लगे? यदि आप समीक्षक होते तो प्रस्तुत गीतों को 5 में से कितने अंक देते. कृपया ज़रूर बताएं आपकी वोटिंग हमारे सालाना संगीत चार्ट के निर्माण में बेहद मददगार साबित होगी.

शुभकामनाएँ....



अक्सर हम लोगों को कहते हुए सुनते हैं कि आजकल के गीतों में वो बात नहीं. "ताजा सुर ताल" शृंखला का उद्देश्य इसी भ्रम को तोड़ना है. आज भी बहुत बढ़िया और सार्थक संगीत बन रहा है, और ढेरों युवा संगीत योद्धा तमाम दबाबों में रहकर भी अच्छा संगीत रच रहे हैं, बस ज़रुरत है उन्हें ज़रा खंगालने की. हमारा दावा है कि हमारी इस शृंखला में प्रस्तुत गीतों को सुनकर पुराने संगीत के दीवाने श्रोता भी हमसे सहमत अवश्य होंगें, क्योंकि पुराना अगर "गोल्ड" है तो नए भी किसी कोहिनूर से कम नहीं. क्या आप को भी आजकल कोई ऐसा गीत भा रहा है, जो आपको लगता है इस आयोजन का हिस्सा बनना चाहिए तो हमें लिखे.

Comments

seema gupta said…
1)This Movie's story is based on the the 2006 Hollywood Movie, She's The Man [3], which is taken from William Shakespeare's play Twelfth Night.
2) Rajkumar Santoshi's Lajja

regards
seema gupta said…
3)film is a version of the US based Gujarati writer Madhu Rye’s novel Kimball Ravenswood.

regards
seema gupta said…
2) लज्जा फिल्म का टाइटल गीत
regards
Shamikh Faraz said…
सभी को सही जवाब के लिए बधाई.

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...

छम छम नाचत आई बहार....एक ऐसा मधुर गीत जिसे सुनकर कोई भी झूम उठे

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 366/2010/66 "ए क बार फिर बसंत जवान हो गया, जग सारा वृंदावन धाम हो गया, आम बौराई रहा, सरसों भी फूल रहा, खेत खलिहान शृंगार हो गया, पिया के हाथ दुल्हन शृंगार कर रही, आज धूप धरती से प्यार कर रही, बल, सुंदरता के आगे बेकार हो गया, सृष्टि पे यौवन का वार हो गया, रात भी बसंती, प्रभात भी बसंती, बसंती पिया का दीदार हो गया, सोचा था फिर कभी प्यार ना करूँगा, पर 'अंजाना' बसंत पे निसार हो गया, एक बार फिर बसंत जवान हो गया।" अंजाना प्रेम ने अपनी इस कविता में बसंत की सुंदरता को शृंगार रस के साथ मिलाकर का बड़ा ही ख़ूबसूरत नज़ारा प्रस्तुत किया है। दोस्तों, इन दिनों आप 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर सुन रहे हैं इस रंगीले मौसम को और भी ज़्यादा रंगीन बनानेवाले कुछ रंगीले गीत इस 'गीत रंगीले' शृंखला के अंतर्गत। आज प्रस्तुत है राग बहार पर आधारित लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म 'छाया' का गीत "छम छम नाचत आई बहार"। राजेन्द्र कृष्ण के लिखे इस गीत की तर्ज़ बनाई है सलिल चौधरी ने। १९६१ की यह फ़िल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म थी जिसमें मुख्य कलाकार थे सुनिल...