Skip to main content

संगीत के रियल्टी शो में अब नही नज़र आयेंगें शान

सप्ताह की संगीत सुर्खियाँ (8)

संगीत मददगार है केलास्ट्रोल कम करने में भी

अगर कोई बीमार व्यक्ति ३० मिनट प्रतिदिन अपनी पसंद का संगीत सुनने में लगाता है तो ये सिर्फ़ उसे मानसिक रूप से आराम नही देता, बल्कि शारीरिक रूप से भी बेहद फायदेमंद साबित होता है, ऐसा अमेरिका में हुए ताज़ा रिसर्च से प्राप्त परिणाम बताते हैं. संगीत आपके रुधिर धमनियों को साफ़ करने में भी मददगार साबित होता है. इन नतीजों के मुताबिक आपके मन का संगीत रुधिर धमनियों में नैट्रिक ऑक्साइड का संचार करता है जो रक्त ग्रथियाँ बनने से रोकने और हानिकारक केलास्ट्रोल को बनने से रोकने में सहायक साबित होते हैं. महँगी और नुकसानदायक दवाईयों से परेशान लोगों के लिए ये निश्चित ही अच्छी ख़बर है..वैसे अच्छा संगीत आपको आवाज़ पर भी सुनने को मिलता है.....तो चिंताओं को तज कर हमारे साथ संगीत का आनंद लें और स्वस्थ रहें.


खुश है अदनान

"मैं अपने सगीत में इस कदर व्यस्त रहा, कभी एक पियानिस्ट के तौर पर तो कभी बतौर गायक और संगीतकार, कभी अपनी एल्बम पर काम करने तो कभी उनकी मार्केटिंग आदि कामों ने मुझे कभी एक्टिंग के बारे में सोचने का मौका ही नही दिया. पर अब मैं अपने इस नए काम से बहुत संतुष्ट हूँ..." कहते हैं अदनान सामी, जिन्होंने अपने रोल के लिए अपना वज़न कई किलो घटा दिया. वैसे अदनान के लिए ये भी खुशी की बात है कि लंबे अन्तराल के बाद वो अभी हाल ही में अपने बेटे से मिले, दरअसल पत्नी जेबा बख्तियार (हिना फेम) से तलाक़ के बाद लगभग १० साल तक लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद उन्हें अपने बेटे से मिलने की इजाज़त मिली है. अदनान इस मिलन का एक एक पल भरपूर जीना चाहते हैं...वैसे हमें भी आपकी फ़िल्म का इंतज़ार है अदनान...


कैलाश बंधेगें प्रणय सूत्र में...

अदनान की ही तरह हिंदुस्तान में सूफी गीतों के बेताज बादशाह कैलाश खेर भी आजकल बहुत खुश हैं. उनकी खुशी के दो कारण हैं, एक तो वो ग्लोबलफेस्ट २००९ के हिस्सा चुने गए हैं, दूसरा उनको अपना जीवन साथी आखिरकार मिल ही गया है, जी हाँ कैलाश फरवरी के अन्तिम सप्ताह में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं, इस बाबत पूछे जाने पर कैलाश ने कहा कि वो इसे एक प्राइवेट अफेयर ही रखना चाहते हैं और इस सिलसिले में बहुत ज्यादा खुलासा नही करना चाहते. कोई बात नही कैलाश मुबारकबाद तो स्वीकार कर ही सकते हैं....


अलविदा रियलटी शोस को

७ सालों से संगीत रियलिटी शो का हिस्सा रहे शान अब छोटे परदे पर होस्टिंग करते नही नज़र आयेंगे. शान अपने गायन कैरियर को नई ऊँचाईयाँ देने के उद्देश्य से इन कार्यक्रमों को अलविदा कहने का मन बना लिया है. उनका कहना है कि इन कार्यक्रमों में बहुत ज़ोर ज़ोर से चिल्ला कर बोलना पड़ता है जिससे आपका गला चोक हो जाता है और आपके गायन पर इसका असर साफ़ देखा जा सकता है. मेरा रियाज़ बिल्कुल छूट सा गया है....जो कि ग़लत है. मेरे लिए गायन अधिक महत्वपूर्ण है. मैंने पहले भी इसे छोड़ने का सोचा था, पर कुछ मजबूरियां ऐसी आ गई कि नही कर पाया...पर अब ये फैसला पक्का है....भाई हम तो यही कहेंगें कि शान आपका ये फैसला हमें तो बिल्कुल सही प्रतीत होता है...शायद हमारे श्रोता भी सहमत होंगें...


Comments

संगीत कोलेस्ट्रोल को कम कर सकता है, यह तो बहुत बढिया ख़बर सुनाई आपने. अब समझ आया की पकौडे और समोसे खाना बंद करने के बजाय संगीत की खुराक बढानी चाहिए!

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

काफी थाट के राग : SWARGOSHTHI – 220 : KAFI THAAT

स्वरगोष्ठी – 220 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 7 : काफी थाट राग काफी में ‘बाँवरे गम दे गयो री...’  और  बागेश्री में ‘कैसे कटे रजनी अब सजनी...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ की सातवीं कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस लघु श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के रागों का वर्गीकरण करने में समर्थ मेल अथवा थाट व्यवस्था पर चर्चा कर रहे हैं। भारतीय संगीत में सात शुद्ध, चार कोमल और एक तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग किया जाता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 में से कम से कम पाँच स्वरों की उपस्थिति आवश्यक होती है। भारतीय संगीत में ‘थाट’, रागों के वर्गीकरण करने की एक व्यवस्था है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार सात मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते है। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल का प्रचलन है, जबकि उत्तर भारतीय संगीत में दस थाट का प्रयोग किया जाता है। इन...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...