Skip to main content

आज हिन्दी पर 3:30 घण्टे ऑनलाइन चर्चा हुई

आज यानी १४ सितम्बर २००८ को हिन्द-युग्म ने एक ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ॰ श्याम सखा 'श्याम' ने की। हिन्द-युग्म ने स्काइपी (Skype) पर ऑनलाइन परिचर्चा करके इस दिशा में अनूठी पहल की। परिचर्चा के लिए सुबह १० से शाम ४ बजे तक का समय निर्धारित था। लेकिन चूँकि पहला प्रयास था, बहुत से लोगों के माइक में समस्याएँ थीं, सरल ट्यूटोरियल उपलब्ध कराने के बाद भी लोग स्काइपी का ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे, इसलिए हम परिचर्चा को सुबह १० बजकर ५० मिनट से दोपहर २ बजकर ३० मिनट तक करा पाये। चूँकि हमने इसकी शुरूआत हिन्दी दिवस से की, इसलिए चर्चा के केन्द्र में 'हिन्दी का वर्तमान और भविष्य' रहा। दिल्ली में बम ब्लॉस्ट होने और रविवार की छुट्टी होने की वजह बहुत से ऐसे परिचर्चाकार भी नहीं आ पाये जिन्होंने आवेदन फॉर्म भरकर भाग लेने की पुष्टि की थी।

हमने वाराणसी की डॉ॰ शीला सिंह, दिल्ली से सुनीता शानू, दिल्ली से ही सजीव सारथी, शैलेश भारतवासी और रोहतक से डॉ॰ श्याम सखा 'श्याम' के साथ इस कार्यक्रम की शुरूआत की।

फिर हमसे अमेरिका से रिपुदमन पचौरी, दिल्ली से अविनाश वाचस्पति और राजीव तनेजा जुड़े। कुछ देर के बाद बोकारो से पारूल और जौनपुर से शिखा मिश्रा का परिचर्चा में पर्दापण हुआ। लेकिन इसी बीच तकनीकी कारणों से सुनीता शानू, रिपुदमन पचौरी केवल हमें सुन पा रहे थें, हम उनकी बातें नहीं सुन पा रहे थे। शैलेश भारतवासी उनके लिखित संदेशों को गौष्ठी में पढ़कर सुनाते रहे।

फरीदाबाद से शोभा महेन्द्रू काफी देर तक इस कार्यक्रम में बनी रहीं। अमेरिका से बिस्वजीत भी इस परिचर्चा में शामिल हुए। कुछ देर के लिए पुणे से अनिरूद्ध शर्मा और सतीश सक्सेना का कार्यक्रम में जुड़ना हुआ।

शैलेश भारतवासी ने ईमेल द्वारा प्राप्त सभी संदेशों को (जो परिचर्चा और हिन्दी के संदर्भ में थीं, पढ़कर सुनाया और उपस्थित टिप्पणीकारों के विचार लिए)। हमें उमेश चतुर्वेदी, जय नारायण त्रिपाठी, अमर चंद, विवेक रंजन श्रीवास्तव, राजेश कुमार पर्वत, शैलेश जमलोकि, मयंक सक्सेना, नरेन्द्र कुमार चक्रवर्ती, वीणा, ब्रह्मनाथ त्रिपाठी, गुलशन सुखलाल, शशिकांत शर्मा, शौएब, कमलप्रीत सिंह, प्रभा पी॰ शर्मा, डॉ॰ मानधाता सिंह, शालिनी गुप्ता, प्रदीप मानोरिया, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, आलोक सिंह साहिल, राजेश आदि के आवेदन पत्र और सवाल तथा विचार प्राप्त हुए थे।

अनुभूति-अभिव्यक्ति की संपादिका पूर्णिमा वर्मन भी इस गोष्ठी में शामिल होना चाहती थीं, लेकिन उनके शहर में स्काइपी ब्लॉक्ड होने से वो सम्मिलित नहीं हो सकीं। उन्होंने टेक्स्ट चैट द्वारा अपना संदेश भेजा।

हमने परिचर्चा कि रिकॉर्ड करने की कोशिश की। टुकड़ों में रिकॉर्ड कर पाये हैं कुल २ घण्टे ३० मिनट की रिकॉर्डिंग तीन खण्डों में आपके लिए यहाँ लगा रहे हैं।

भाग-1


भाग-2


भाग-3


यह तय हुआ कि इस गोष्ठी को साप्ताहिक या पाक्षिक आयोजित किया जाय (१ से २ घण्टे के लिए) ताकि ज्वलंत मुद्दों पर बहस हो सके।

हम परिचर्चा में भाग लेने सभी विद्वानों का धन्यवाद करते हैं चाहे उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा बने या अप्रत्यक्ष रूप से।

Comments

भाई बहुत सफल गोष्टी कहूँगा मैं इसे, आगे भी यह प्रयास जारी रहें, बिस्वजीत UK से हैं अमेरिका से नही :) बाकि सब दुरुस्त है, हिन्दी दिवस पर सभी हिन्दी प्रेमियों को मेरी शुभकामनायें
हिन्दी दिवस पर आप सबोa को बहुत बहुत शुभकामनाएं। आपलोगों का ऐसा ही प्रयास बना रहे , ताकि हिन्दी को पमरा सम्मान प्राप्त हो सके , जिसकी यह हकदार है।
निश्चित रूप से इसे एक प्रयोग कहेंगे और आशा है कि आने वाले रविवारों को हम और गंभीर चर्चाएँ कर सकेंगे। जय हिन्दी!
शोभा said…
परिचर्चा मैं मैंने देर से भाग लिया किंतु बहुत ही अच्छा लगा. हिन्दी को से अधिक लोकप्रिय बनने के लिए श्याम जी ने बहुत सुंदर सुझाव दिए. चर्चा सफल रही. इसतरह की चर्चाएँ और होनी चाहियें. हिन्दयुग्म को इस आयोजन के लिए हार्दिक बधाई.
शोभा said…
परिचर्चा मैं मैंने देर से भाग लिया किंतु बहुत ही अच्छा लगा. हिन्दी को से अधिक लोकप्रिय बनने के लिए श्याम जी ने बहुत सुंदर सुझाव दिए. चर्चा सफल रही. इसतरह की चर्चाएँ और होनी चाहियें. हिन्दयुग्म को इस आयोजन के लिए हार्दिक बधाई.
हिन्दी दिवस पर आनलाइन सफल चर्चा निश्चित ही काबिलेतारीफ शुरुआत है. पूरी बहस का ऑडियो तो आपने दिया है मगर इसपर एक रिपोर्ट भी लिखकर हिन्दयुग्म पर प्रकाशित की जानी चाहिए ताकि जहाँ आवाज सुन पाने की सुविधा नहीं है वहां के लोग रिपोर्ट पढ़कर इस अद्भुत घटना से रूबरू हो सकें. लोग विस्तार से जान सकें की कौन क्या कहा और क्या लिखा ? अगर ऐसा हो तो शायद इस बहस से लोग लाभान्वित भी हो पाएंगे

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

राग चन्द्रकौंस : SWARGOSHTHI – 358 : RAG CHANDRAKAUNS

स्वरगोष्ठी – 358 में आज पाँच स्वर के राग – 6 : “सन सनन सनन जा री ओ पवन…” प्रभा अत्रे से राग चन्द्रकौंस की बन्दिश और लता मंगेशकर से फिल्म का गीत सुनिए डॉ. प्रभा अत्रे लता मंगेशकर ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी हमारी श्रृंखला – “पाँच स्वर के राग” की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम आपसे भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों पर चर्चा कर रहे हैं, जिनमें केवल पाँच स्वरों का प्रयोग होता है। भारतीय संगीत में रागों के गायन अथवा वादन की प्राचीन परम्परा है। संगीत के सिद्धान्तों के अनुसार राग की रचना स्वरों पर आधारित होती है। विद्वानों ने बाईस श्रुतियों में से सात शुद्ध अथवा प्राकृत स्वर, चार कोमल स्वर और एक तीव्र स्वर; अर्थात कुल बारह स्वरो में से कुछ स्वरों को संयोजित कर रागों की रचना की है। सात शुद्ध स्वर हैं; षडज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पंचम, धैवत और निषाद। इन स्वरों में से षडज और पंचम अचल स्वर माने जाते हैं। शेष में से ऋषभ, गान्धार, धैवत और निषाद स...