Skip to main content

डर लागे गरजे बदरिया ---- भरत व्यास को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया आवाज़ परिवार ने कुछ इस तरह

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 432/2010/132

मस्कार दोस्तों। आज ५ जुलाई, गीतकार भरत व्यास जी का स्मृति दिवस है। भरत व्यास जी ने अपने करीयर में केवल अच्छे गानें ही लिखे हैं। विशुद्ध हिंदी भाषा का फ़िल्मी गीतों में उन्होने व्यापक रूप से इस्तेमाल किया और अच्छे गीतों के कद्रदानों के दिलों में जगह बनाई। आज जब कि हम इस 'ओल्ड इज़ गोल्ड' में बरसात के गीतों पर आधारित शृंखला 'रिमझिम के तराने' प्रस्तुत कर रहे हैं, ऐसे में यह बेहद ज़रूरी हो जाता है कि आज के दिन हम व्यास की लिखी हुई कोई ऐसी रचना सुनवाएँ जो सावन से जुड़ी हो, बारिश से जुड़ी हो। इसी उद्देश्य से हमने खोज बीन शुरु की और ऐसे गीतों की याद हमें आने लगी जिनमें भरत व्यास जी ने बारिश का उल्लेख किया हो। तीन गीतों का उल्लेख करते हैं, एक "ऐ बादलों, रिमझिम के रंग लिए कहाँ चले" (चाँद), दूसरा, "डर लागे, गरजे बदरिया, सावन की रुत कजरारे कारी" (राम राज्य), और तीसरा गीत फ़िल्म गज गौरी का है "आज गरज घन उठी"। ये और इन जैसे बहुत से और भी गीत हैं जिनमें भरत व्यास ने सावन के, बादलों के, रिमझिम बरसते फुहारों का रंग भरा है अपने कलम के ज़रिए। इन तमाम गीतों में से यह तय करना वाकई मुश्किल हो जाता है कि कौन सा गीत किससे बेहतर है। चलिए फिर भी हमने अपनी पसंद का एक गीत चुन लिया है आज की महफ़िल को रोशन करने के लिए, और यह गीत है फ़िल्म 'राम राज्य' का। लता मंगेशकर की आवाज़, वसंत देसाई की तर्ज़, और आपको यह भी बता दें कि यह वह पूरानी वाली 'राम राज्य' नहीं है जिसे महात्मा गांधी जी ने देखा था, बल्कि यह तो सन् १९६७ में बनी हुई फ़िल्म है

दोस्तों, अभी हाल में 'लिस्नर्स बुलेटिन' पत्रिका में एक खबर छपी थी 'गीतकार भरत व्यास के गीतों का संकलन' शीर्षक से, वही खबर यहाँ प्रस्तुत कर रहे हैं। "सन् १९४३ में फ़िल्म 'दुहाई' के लिए "अब होवेगा ब्याह तुम्हारा" गीत लिख कर एक गीतकार के रूप में फ़िल्म जगत में प्रवेश करने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व. भरत व्यास (जन्म: ६ जनवरी १९१८, निधन: ५ जुलाई १९८२) द्वारा हिंदी, राजस्थानी, आदि लगभग २०० फ़िल्मों के लिए लिखे गीतों की विस्तृत जानकारी एकत्र करने का कार्य दिल्ली निवासी संजीव तंवर पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं जिसे निकट भविष्य में प्रकाशित किए जाने की योजना भी है। यदि पाठकों के पास स्व: भरत व्यास लिखित ग़ैर फ़िल्मी गीतों की जानकारी उपलब्ध है या उनसे सम्बंधित कोई दुर्लभ जानकारी, लेख, फ़ोटो, इत्यादि है तो उनसे निवेदन है कि इस बारे में उन्हें इस पते पर सूचित करें - संजीव तंवर, डब्ल्यू-ज़ेड-७९, नारायणा, नई दिल्ली - ११००२८; ई-मेल: sanjeevtanwar999@yahoo.com." और अब आते है आज के गाने पर। "डर लागे..." जितना भरत व्यास के सुंदर बोलों से निखरा है, उतना ही आकर्षक है इसकी धुन। शास्त्रीय संगीत में ढले हुए इस गीत में संगीतकार वसंत देसाई ने अपनी प्रतिभा और साधना के जौहर दिखाए हैं। यह गीत आधारित है राग सुरमल्हार पर। एक तरफ़ शास्त्रीय संगीत की मधुरता, तो दूसरी तरफ़ भव्य संगीत संयोजन। और लता जी के गले की बारिकियों के तो क्या कहने। एक एक मुरकी इतने साफ़, एक एक हरकत इतने परफ़ेक्ट कि ऐसा लगता है कि जैसे कोई शास्त्रीय गायिका गा रही हों। फ़िल्म 'सीमा' के "मनमोहना बड़े झूठे" में तो उन्होने कमाल ही कर दिया था। तो चलिए, भरत व्यास, वसंत देसाई और लता मंगेशकर की त्रिवेणी संगम से निकली हुई इस मधुर सुर धारा में नहा कर हम भी तृप्त होते हैं।



क्या आप जानते हैं...
कि गीतकार भरत व्यास ने कलकत्ता से बी.कॊम की डिग्री प्राप्त की थी और उसके बाद बम्बई आकर निर्माता-निर्देशक बी. एम. व्यास की फ़िल्मों के लिए लेखन कार्य करने लगे।

पहेली प्रतियोगिता- अंदाज़ा लगाइए कि कल 'ओल्ड इज़ गोल्ड' पर कौन सा गीत बजेगा निम्नलिखित चार सूत्रों के ज़रिए। लेकिन याद रहे एक आई डी से आप केवल एक ही प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं। जिस श्रोता के सबसे पहले १०० अंक पूरे होंगें उस के लिए होगा एक खास तोहफा :)

१. इस संगीतकार ने अपनी बेटी का नाम इस राग पर रखा है जिसमें ये गीत है, किस राग की बात कर रहे हैं हम -३ अंक.
२. ये संगीतकार इस संगीतकार जोड़ी के हिस्सा हैं जिन्होंने राज कपूर की इस फिल्म में संगीत दिया है, नाम बताएं - २ अंक.
३. फिल्म का नाम बताएं - १ अंक.
४. ये लगभग इस गीतकार का लिखा पहला गीत था, कौन हैं ये महान गीतकार - २ अंक

पिछली पहेली का परिणाम -
देखिये ओल्ड इस गोल्ड का असर, रिमझिम के तराने गूंजते ही पूरे भारत में वर्षा की झमाझम शुरू हो गयी, भाई हमें भी तो बधाई दीजिए, मौसम विभागों के कयासों से हमारे प्रयास ज्यादा कारगर हुए हैं, शरद जी और अवध जी दोनों ने ३-३ अंक कमाए हैं, पर आश्चर्य इंदु जी १ अंक वाले सवाल का जवाब दिया...लगता है बहुत व्यस्त हैं इन दिनों...

खोज व आलेख- सुजॉय चटर्जी


ओल्ड इस गोल्ड यानी जो पुराना है वो सोना है, ये कहावत किसी अन्य सन्दर्भ में सही हो या न हो, हिन्दी फ़िल्म संगीत के विषय में एकदम सटीक है. ये शृंखला एक कोशिश है उन अनमोल मोतियों को एक माला में पिरोने की. रोज शाम 6-7 के बीच आवाज़ पर हम आपको सुनवाते हैं, गुज़रे दिनों का एक चुनिंदा गीत और थोडी बहुत चर्चा भी करेंगे उस ख़ास गीत से जुड़ी हुई कुछ बातों की. यहाँ आपके होस्ट होंगे आवाज़ के बहुत पुराने साथी और संगीत सफर के हमसफ़र सुजॉय चटर्जी. तो रोज शाम अवश्य पधारें आवाज़ की इस महफिल में और सुनें कुछ बेमिसाल सदाबहार नग्में.

Comments

indu puri said…
भैरवी जयकिशन के पापा जयकिशन जिनकी जोड़ी बनी थी शंकर जी के साथ
AVADH said…
Gitkaar: Shailendra.
Avadh Lal

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...