Skip to main content

पॉडकास्ट कवि सम्मेलन का शक्ति विशेषांक

इंटरनेटीय कवि सम्मेलन का 15वाँ अंक

Rashmi Prabha
रश्मि प्रभा
Khushboo
खुश्बू
इन दिनों पूरे भारतवर्ष में दुर्गा पूजा की धूम है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार देवी दुर्गा शक्तिरूप हैं। शक्ति का एक नाम ऊर्जा भी है। भारतीय दर्शन में ऊर्जा को ही अंतिम सत्य माना गया है। यदि हम पदार्थों के विभाजन की क्वार्क संकल्पना से भी सूक्ष्मत्तम किसी अविभाजित ईकाई की कल्पना करें तो वह भी ऊर्जा का ही समग्र रूप होगा। यानी ऊर्जा मूल में है, शक्ति मूल में है। शायद तभी कहते हैं कि तमाम तरह के गुणधर्मों से युक्त शिव भी बिना शक्ति के शव (मृत) है।

हम इस शक्ति के विभिन्न रूपों से हमेशा ही अपने जीवन में एकाकार होते रहते हैं। इस बार का पॉडकास्ट कवि सम्मेलन शक्ति के व्यापक रूपों की पड़ताल करने की एक कोशिश है। पिछली बार की तरह अपनी समर्थ आवाज़ और संचालन से शक्ति के विभिन्न स्वरों को पिरोने का काम किया है कवयित्री रश्मि प्रभा ने और तकनीकी ताना-बाना खुश्बू का है। श्रोताओं को याद होगा कि सितम्बर माह के इस कवि-सम्मेलन के लिए हमने 'शक्ति' को विषय के रूप में चुना था।

अब तो यह आप ही बतायेंगे कि इसे सफल बनाने में हमारी टीम ने कितनी शक्ति लगाई है।



वीडियो देखें-










प्रतिभागी कवि- नीलम प्रभा, सरस्वती प्रसाद, प्रीती मेहता, किरण सिन्धु, संगीता स्वरुप, रेणु सिन्हा, शन्नो अग्रवाल, मुकेश पाण्डेय, विवेकरंजन श्रीवास्तव, प्रो.सी.बी श्रीवास्तव।

नोट - अगले माह यानी अक्तूबर माह के पॉडकास्ट कवि सम्मलेन के लिए सभी प्रतिभागी कवियों के लिए हमने एक थीम निर्धारित किया है। "हिन्दी'। अपनी मातृभाषा की स्थिति को लेकर आपके दिमाग में तरह-तरह के विचार आते होंगे। बहुत से उद्‍गार, बहुत सी चिताएँ और बहुत सी सम्भावनाएँ आपकी कल्पना-शक्ति ने आपको दिये हैं। तो 'हिन्दी' पर अपनी कलम चलाइए और कविता रिकॉर्ड करके भेज दीजिइ। हमारी कोशिश रहेगी कि आपकी कविताओं पर एक वीडियो का भी निर्माण करें।


संचालन- रश्मि प्रभा

तकनीक- खुश्बू


यदि आप इसे सुविधानुसार सुनना चाहते हैं तो कृपया नीचे के लिंकों से डाउनलोड करें-

ऑडियोWMAMP3
वीडियोOgg (.ogv)WMVMPEG




आप भी इस कवि सम्मेलन का हिस्सा बनें

1॰ अपनी साफ आवाज़ में अपनी कविता/कविताएँ रिकॉर्ड करके भेजें।
2॰ जिस कविता की रिकॉर्डिंग आप भेज रहे हैं, उसे लिखित रूप में भी भेजें।
3॰ अधिकतम 10 वाक्यों का अपना परिचय भेजें, जिसमें पेशा, स्थान, अभिरूचियाँ ज़रूर अंकित करें।
4॰ अपना फोन नं॰ भी भेजें ताकि आवश्यकता पड़ने पर हम तुरंत संपर्क कर सकें।
5॰ कवितायें भेजते समय कृपया ध्यान रखें कि वे 128 kbps स्टीरेओ mp3 फॉर्मेट में हों और पृष्ठभूमि में कोई संगीत न हो।
6॰ उपर्युक्त सामग्री भेजने के लिए ईमेल पता- podcast.hindyugm@gmail.com
7. अक्तूबर 2009 अंक के लिए कविता की रिकॉर्डिंग भेजने की आखिरी तिथि- 17 अक्टूबर 2009
8. अक्टूबर 2009 अंक का पॉडकास्ट सम्मेलन रविवार, 25 अक्टूबर 2009 को प्रसारित होगा।


रिकॉर्डिंग करना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। हमारे ऑनलाइन ट्यूटोरियल की मदद से आप सहज ही रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ देखें।

# Podcast Kavi Sammelan. Part 15. Month: September 2009.
कॉपीराइट सूचना: हिंद-युग्म और उसके सभी सह-संस्थानों पर प्रकाशित और प्रसारित रचनाओं, सामग्रियों पर रचनाकार और हिन्द-युग्म का सर्वाधिकार सुरक्षित है।

Comments

कवि सम्मेलन का वीडियों मेरे क्म्प्यूटर पर चल नहीं रहा है तथा ओडियों में भी कुछ कवियों की रचनाएं सुनाई नहीं दे रहीं हैं ।
कृपया आप डाउनलोड़ लिकों से ऑडियो का mp3 और वीडियो का wmv डाउनलोड कर लें। उसके बाद अपने कम्प्यूटर पर चलायें तो शायद ठीक चले।
वाह रेशमी जी और खुशबू जी, बेहद शक्ति और उर्जा से भरी प्रस्तुति लगी.....विडियो काफी मेहनत से तैयार किया है आप लोगों ने...बस एक ही बात की कमी अब लगती है इस आयोजन में.....जितनी रेशमी जी की आवाज़ साफ़ सुनाई देती है उतनी सभी कवियों की आवाज़ भी एक पिच पर आ जाए तो मज़ा आ जाए......उन सभी को जो इस आयोजन का हिस्सा हैं उन सब को मेरी बधाई
शुक्रिया सभी सुननेवालों का.....मेरा भी विनम्र निवेदन है कि आप जब भी अपनी आवाज़ भेजें,खुद सुनें , आवाज़ स्पष्ट औत तेज हो तो सम्मलेन का आकर्षण बढ़ेगा
Manju Gupta said…
रश्मि जी के संचालन में नवरात्रे पर दुर्गा माँ की स्तुति से ,नीलम जी की स्त्री पर कविता व अन्य ]कवियों की कविताएँ सुनकर सारा परिवेश शक्तिमय हो गया . बहुत ही उत्कृष्ट कार्यक्रम लगा .अंत में -या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरु........
शक्ति को केंद्र करके आयोजित किये गए इस सफल कवि सम्मेलन से जुड़े सभी बुद्धिजीवियो को हार्दिक बधाई | अपराजिता कल्याणी जी द्वारा स्वयं के स्वर में की गयी शक्ति की स्तुति बहुत कर्णप्रिय और आत्मा को सुकून पहुचाने वाली थी | कविताये सभी सशक्त थी, खास करके सरस्वती प्रसाद जी द्वारा सुनाई गयी कविता प्रभावी लगी | अगले कवि सम्मेलन का बेसब्री से ईन्तजार रहेगा |
कवि सम्म्ेलन का आडियो ही सुना गया बहुत बहुत सुन्दर प्रस्तुति है पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई
shanno said…
रश्मि जी,
सदा की तरह इस बार भी आपका संचालन आपकी प्यारी आवाज़ व प्रभावशाली शब्दों की अभिव्यक्ति से सम्पूर्ण रहा. इसकी बधाई! इसी तरह से आगे भी इस कवि-सम्मलेन को सफलता मिलती रहे और जो कमियाँ हैं उनमें सुधार आता रहे, ऐसी कामना करती हूँ. आपको व सभी कविजनों और श्रोताओं को मेरी तरफ से भी दशेहरा की तमाम शुभकामनाएं.
शक्ति विषय पर कविताएं सुना अच्छी लगी
रश्मि प्रभा जी का संचालन भी पसंद आया
हिंदी कवियों के लीये यह बहुत ही अच्छा मंच है
जानकर मन कों प्रसन्नता भी मिली
Shamikh Faraz said…
हर बार की तरह यह आयोजन भी सफल रहा . मुबारकबाद. सभी की कवितायेँ बढ़िया लगीं.

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...