Skip to main content

जुल्फों की घटा लेकर सावन की परी आयी....मन्ना डे ने कहा आशा से "रेशमी रुमाल" देकर

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 127

यूँतो फ़िल्म जगत में एक से बढ़कर एक संगीतकार जोड़ियाँ रही हैं, जिनके नाम गिनवाने की कोई ज़रूरत नहीं है, लेकिन बहुत सारी ऐसी संगीतकार जोड़ियाँ भी हुई हैं जो सफलता और शोहरत में थोड़े से पीछे रह गये। कमचर्चित संगीतकार जोड़ियों की बात करें तो एक नाम बिपिन-बाबुल का ज़हन में आता है। स्वतंत्र रूप से संगीतकार जोड़ी बनने से पहले वे मदन मोहन साहब के सहायक हुआ करते थे। 1958 से वे बने कल्याणजी-आनंदजी के सहायक। बतौर स्वतंत्र संगीतकार बिपिन-बाबुल ने संगीत दिया 'सुल्ताना डाकू', 'बादल और बिजली', और '24 घंटे' जैसी फ़िल्मों में, जिनमें '24 घंटे' 'हिट' हुई थी। पर आगे चलकर बिपिन दत्त और बाबुल बोस की जोड़ी टूट गयी। बिपिन को कामयाबी नहीं मिली। लेकिन बाबुल को थोड़ी बहुत कामयाबी ज़रूर मिली। उनकी फ़िल्म '40 दिन' के गानें आज भी सदाबहार गीतों में शामिल किया जाता है। वैसे बाबुल की तमन्ना थी गायक बनने की। लखनऊ के 'मॊरिस कॊलेज' से तालीम लेकर दिल्ली और लाहौर के रेडियो से जुड़े रहे, लेकिन देश विभाजन के बाद उनहे भारत लौट आना पड़ा, तथा बम्बई आ कर मदन मोहन के सहयक बन गये। 'मधोशी' से लेकर 'रेल्वे प्लेटफ़ार्म' जैसी फ़िल्मों में उन्होने मदन मोहन के साथ काम किया। आज 'ओल्ड इज़ गोल्ड' में हम बिपिन-बाबुल' की जोड़ी की नहीं, बल्कि सिर्फ़ बाबुल द्वारा संगीतबद्ध की हुई फ़िल्म 'रेशमी रूमाल' का एक बड़ा ही प्यारा सा गीत आप को सुनवाने जा रहे हैं जिसे आशा भोंसले और मन्ना डे ने गाया था - "ज़ुल्फ़ों की घटा लेकर सावन की परी आयी, बरसेगी तेरे दिल पर हँस हँस के जो लेहराई"।

'रेशमी रूमाल' सन् 1961 की फ़िल्म थी जिसका निर्देशन किया था हरसुख जगनेश्वर भट्ट ने, और मुख्य भूमिकाओं में थे मनोज कुमार और शक़ीला। बाबुल बोस ने इस फ़िल्म में आशा जी और मन्ना दा के अलावा सुमन कल्याणपुर, तलत महमूद और मुकेश से भी गानें गवाये थे। ख़ास कर मुकेश का गाया "गरदिश में हो तारे, ना घबराना प्यारे" बहुत बहुत पसंद किया गया था। लेकिन जो प्रस्तुत गीत है, वह भी अपने आप में बेहद ख़ास है अपने बोलों, संगीत और गायिकी के लिहाज़ से। कुछ हद तक शास्त्रीय संगीत पर आधारित इस गीत को सुनते हुए इसके इंटरल्युड संगीत में आप को सचिन देव बर्मन द्वारा इस्तेमाल होने वाले उस ध्वनि की झलक सुनने को मिलेंगी जिसे सचिन दा अक्सर अपनी धुनों में इस्तेमाल किया करते थे। आप सुनिये, खुद ही समझ जायेंगे मैं किस ध्वनि की बात कर रहा हूँ। इस गीत को लिखा था गीतकार राजा मेहंदी अली ख़ान ने। यूँ तो सावन और बरसात पर असंख्य गीत लिखे गये हैं, लेकिन प्रस्तुत गीत में सावन का जिस तरह से मानवीकरण किया गया है, वह लाजवाब है। सावन को परी और बादलों को उसके ज़ुल्फ़ों की उपमा दी गयी है। आगे चलकर दूसरे अंतरे में वो लिखते हैं कि "आती हो तो आँखों में बिजली सी चमकती है, शायद यह मोहब्बत है आँखों से छलकती है", अर्थात्, बिजली की चमक को सावन का प्यार जो वो लुटाती है इस धरती पर। तो चलिये, अब और देर किस बात की, सावन की इसी प्यार से भीगते हैं आज 'ओल्ड इज़ गोल्ड' की महफ़िल में।



और अब बूझिये ये पहेली. अंदाजा लगाइये कि हमारा अगला "ओल्ड इस गोल्ड" गीत कौन सा है. हम आपको देंगे तीन सूत्र उस गीत से जुड़े. ये परीक्षा है आपके फ़िल्म संगीत ज्ञान की. याद रहे सबसे पहले सही जवाब देने वाले विजेता को मिलेंगें 2 अंक और 25 सही जवाबों के बाद आपको मिलेगा मौका अपनी पसंद के 5 गीतों को पेश करने का ओल्ड इस गोल्ड पर सुजॉय के साथ. देखते हैं कौन बनेगा हमारा पहला "गेस्ट होस्ट". अगले गीत के लिए आपके तीन सूत्र ये हैं-

१. संगीतकार जी एस कोहली ने संगीतबद्ध किया है इस गीत को.
२. फारूख कैसर है गीतकार.
३. ये एक "फिमेल" डुइट है, जिसके मुखड़े में शब्द है - "दगाबाज़".

कुछ याद आया...?

पिछली पहेली का परिणाम -
30 अंकों पर शरद जी हैं तो स्वप्न जी भी कल के सही जवाब के साथ बढ़कर अब 22 अंकों पर आ गयी हैं, भाई इनमें तो कडा मुकाबला है पर पराग जी, मनु जी, नीरज जी, आप सब कहाँ है? पुराने दिग्गजों जरा जोश में आओ. शामिख फ़राज़ जी, निर्मला जी, सुमित जी आप सब का भी आभार.

खोज और आलेख- सुजॉय चटर्जी



ओल्ड इस गोल्ड यानी जो पुराना है वो सोना है, ये कहावत किसी अन्य सन्दर्भ में सही हो या न हो, हिन्दी फ़िल्म संगीत के विषय में एकदम सटीक है. ये शृंखला एक कोशिश है उन अनमोल मोतियों को एक माला में पिरोने की. रोज शाम 6-7 के बीच आवाज़ पर हम आपको सुनवाते हैं, गुज़रे दिनों का एक चुनिंदा गीत और थोडी बहुत चर्चा भी करेंगे उस ख़ास गीत से जुड़ी हुई कुछ बातों की. यहाँ आपके होस्ट होंगे आवाज़ के बहुत पुराने साथी और संगीत सफर के हमसफ़र सुजॉय चटर्जी. तो रोज शाम अवश्य पधारें आवाज़ की इस महफिल में और सुनें कुछ बेमिसाल सदाबहार नग्में.

Comments

'अदा' said…
This post has been removed by the author.
'अदा' said…
tumko piya dil diya kitne naaz se
तुमको पिया दिल दिया कितने नाज से
अभी तो मैं जवान हूँ’ सुनने में इतना मशगूल हो गया कि कब 6.30 हो गए पता ही नहीं चला । ’अदा’ जी बधाई !
Manju Gupta said…
Ada aur shard ji ko badhayi.Mera bhi yahi jawab hai.
manu said…
ओये दिल के सोये अरमा जागे तेरी ही आवाज़ से

हम तो यही पर हैं ,,,बस लेट हो जाते हैं,,,,,
Parag said…
सुजॉय जी हम भी यहीं पर हैं मगर इतनी सुबह आ नहीं सकते, स्वप्न मंजूषा जी का आज का जवाब भी सही है. सैंकडो बधाईया आप को!
संगीतकार बिपिन दत्ता और बाबुल के लिए गीता जी ने भी कुछ सुरीले नगमे गाये है. कुछ दिनोंके बाद एक ख़ास आलेख पेश करूंगा जिसमें ऐसे अपरिचित संगीत्कारोंके लिए गाये दुर्लभ गीत होंगे.

आभारी
पराग
'अदा' said…
तुमको पिया दिल दिया कितने नाज़ से
हो नैना लड़ गए भोले-भाले कैसे दगाबाज से


फिल्म : शिकारी
आवाज़ : लता और उषा मंगेशकर
Shamikh Faraz said…
अदा जी सहिज जवाब के लिए बधाई.
'आवाज़' से मुलाक़ात क्या हुई समझिये गड़े ख़जाने पर हाथ लग गया। अभी यहां नया हूं, लेकिन यक़ीन मानिये मैं भी हिन्दी फ़िल्मों के उस सुनहरे दौर का उतना ही मुरीद हूं जितने कि आप सब। यहां सबकुछ मिल रहा है-- बेहतरीन गाने, पढ़ने को भरपुर सामग्री और संवाद स्थापित करने की एक जगह। पुराने हिन्दी फ़िल्मों के गाने के एक रसिक को भला इससे ज्यादा और क्या चाहिये।

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...