Skip to main content

पॉडकास्ट कवि सम्मेलन - नवम्बर २००८


Doctor Mridul Kirti - image courtesy: www.mridulkirti.com
डॉक्टर मृदुल कीर्ति
कविता प्रेमी श्रोताओं के लिए प्रत्येक मास के अन्तिम रविवार का अर्थ है पॉडकास्ट कवि सम्मेलन। लीजिये आपके सेवा में प्रस्तुत है नवम्बर २००८ का पॉडकास्ट कवि सम्मलेन। अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर २००८ की तरह ही इस बार भी इस ऑनलाइन आयोजन का संयोजन किया है हैरिसबर्ग, अमेरिका से डॉक्टर मृदुल कीर्ति ने। आवाज़ की ओर से हर महीने प्रस्तुत किए जा रहे इस प्रयास में गहरी दिलचस्पी और सहयोग के लिए धन्यवाद! आप सभी के प्रेम के लिए हम आपके आभारी हैं। इस बार भी हमें अत्यधिक संख्या में कवितायें प्राप्त हुईं और हमें आशा है कि आप अपना सहयोग इसी प्रकार बनाए रखेंगे। हम बहुत सी कविताओं को उनकी उत्कृष्टता के बावजूद इस माह के कार्यक्रम में शामिल नहीं कर सके हैं और इसके लिए क्षमाप्रार्थी है। कुछ कवितायें समयाभाव के कारण इस कार्यक्रम में स्थान न पा सकीं एवं कुछ रिकॉर्डिंग ठीक न होने की वजह से। कवितायें भेजते समय कृपया ध्यान रखें कि वे १२८ kbps स्टीरेओ mp3 फॉर्मेट में हों और पृष्ठभूमि में कोई संगीत न हो। ऑडियो फाइल के साथ अपना पूरा नाम, नगर और संक्षिप्त परिचय भी भेजना न भूलें ।

पॉडकास्ट कवि सम्मेलन भौगौलिक दूरियाँ कम करने का माध्यम है और इसमें विभिन्न देश, आयु-वर्ग, एवं पृष्ठभूमि के कवियों ने भाग लिया है। इस बार के पॉडकास्ट कवि सम्मेलन की शोभा को बढाया है शेफाली, बोकारो से पारुल, फ़रीदाबाद से श्रीमती शोभा महेन्द्रू, सिनसिनाटी (यू एस) से श्रीमती लावण्या शाह, लन्दन (यू के) से श्रीमती शन्नो अग्रवाल, हैदराबाद से डॉक्टर रमा द्विवेदी, वाराणसी से डॉक्टर शीला सिंह, उदयपुर से डॉक्टर श्रीमती अजित गुप्ता, गाजियाबाद से कमलप्रीत सिंह, कोलकाता से अमिताभ " मीत", तथा पिट्सबर्ग (यू एस) से अनुराग शर्मा ने। ज्ञातव्य है कि इस कार्यक्रम का संचालन किया है हैरिसबर्ग (अमेरिका) से डॉक्टर मृदुल कीर्ति ने।

पिछली बार के सम्मेलन से हमने एक नया खंड शुरू किया है जिसमें हम हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य कवियों का संक्षिप्त परिचय और उनकी एक रचना को आप तक लाने का प्रयास करते हैं। इसी प्रयास के अंतर्गत इस बार हम सुना रहे हैं अमर-गीत "वंदे मातरम" और उसके रचयिता जाने-माने कथाकार, उपन्यासकार, चित्रकार, चिन्तक, कवि एवं गीतकार बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का परिचय। "वंदे मातरम्" का सस्वर उद्घोष हमारे कवियों एवं आवाज़ की और से मुम्बई के ताज़ा आतंकी हमले में अपना जीवन देश पर न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति एक श्रद्धांजलि भी है।

पिछले सम्मेलनों की सफलता के बाद हमने आपकी बढ़ी हुई अपेक्षाओं को ध्यान में रखा है। हमें आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि इस बार का सम्मलेन आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और आपका सहयोग हमें इसी जोरशोर से मिलता रहेगा। यदि आप हमारे आने वाले पॉडकास्ट कवि सम्मलेन में भाग लेना चाहते हैं तो अपनी आवाज़ में अपनी कविता/कविताएँ रिकॉर्ड करके podcast.hindyugm@gmail.com पर भेजें। कवितायें भेजते समय कृपया ध्यान रखें कि वे १२८ kbps स्टीरेओ mp3 फॉर्मेट में हों और पृष्ठभूमि में कोई संगीत न हो। आपकी ऑनलाइन न रहने की स्थिति में भी हम आपकी आवाज़ का समुचित इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। पॉडकास्ट कवि सम्मेलन के दिसम्बर अंक का प्रसारण २८ दिसम्बर २००८ को किया जायेगा और इसमें भाग लेने के लिए रिकॉर्डिंग भेजने की अन्तिम तिथि है २१ दिसम्बर २००८

नीचे के प्लेयर से सुनें:


यदि आप इस पॉडकास्ट को नहीं सुन पा रहे हैं तो नीचे दिये गये लिंकों से डाऊनलोड कर लें (ऑडियो फ़ाइल तीन अलग-अलग फ़ॉरमेट में है, अपनी सुविधानुसार कोई एक फ़ॉरमेट चुनें)
VBR MP364Kbps MP3Ogg Vorbis


हम सभी कवियों से यह अनुरोध करते हैं कि अपनी आवाज़ में अपनी कविता/कविताएँ रिकॉर्ड करके podcast.hindyugm@gmail.com पर भेजें। आपकी ऑनलाइन न रहने की स्थिति में भी हम आपकी आवाज़ का समुचित इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे।

रिकॉर्डिंग करना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। हिन्द-युग्म के नियंत्रक शैलेश भारतवासी ने इसी बावत एक पोस्ट लिखी है, उसकी मदद से आप रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।

अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ देखें।

# Podcast Kavi Sammelan. Part 5. Month: November 2008.

Comments

शोभा said…
पोडकास्ट कवि सम्मेलन का यह अंक भी बहुत प्रभावी रहा। मृदुल जी का सशक्त संचालन और कवियों की मधुर आवाज में कविताएँ- शन्नो जी की जीवन सुरभि बहुत अच्छी लगी। रचना की अलौकिकता विशेष प्रभावी रही। इस अलौकिकता ने महादेवी जी का स्मरण करा दिया। लावण्या शाह जी ने पंडित नरेन्द्र शर्मा जी की रचना- आज के बिछुड़े ना जाने कब मिलेंगें पढ़ी। रचना को छू गई। वियोग की पीड़ा इतनी सजीव थी कि आँखें भर आई।
shanno said…
इस कवि सम्मलेन में आध्यात्मिकता, अलौकिकता, वेदना और हार-जीत की भावनाओं का खूब अनोखा संगम रहा. शायद इन्हीं को शब्दों में व्यक्त करने का नाम कविता है. और मृदुल जी का कहा हर शब्द ही अपने आप में एक कविता है. फिर वह बंदेमातरम का गाना अंत में. वाह!
'तारीफ करुँ किसकिसकी
जिसने है काव्य सुनाया
मन मेरा छूकर सबने
मुझे भावुक और बनाया'.
सच कहूँ तो ऐसा कवि सम्मलेन मैंने कभी कभी नहीं सुना, मृदुल जी की आवाज़ को तो बस सुनते जाने का मन करता है क्या खूब प्रस्तुति है उनकी...इस बार सब कुछ बेहद उत्कृष्ट था पारुल का गायन विशेष रूप से भाया....अंत तो भावुक कर गया आप सब को बहुत बहुत बधाई इस आयोजन को इतना सफल बनाने के लिए.
शोभा said…
पारूल जी ने जो गीत गाया वो अभी भी हृदय स्पंदित कर रहा है। अजीत जी की कविता- कुछ लाऊँ या खुद आ जाऊँ बहुत ही मार्मिक रही। शेफाली जी की कविता बहुत अच्छी लगी। शीला सिंह जी की कविता जाइए लौट मत आइए--बहुत अच्छी लगी। रमा द्विवेदी जी ने माया के विभिन्न रूपो से परिचित कराया।कमल प्रीत जी की कविता आत्मबोध बढ़िया रही। प्रीत जी की कविता चलो मुस्कुराएँ मुझे बहुत अच्छी लगी। ऐसा लगा कवि ने अपना दिल ही निकाल कर रख दिया कविता में।अनुराग जी की गज़ल दिल को छू गई। कवि सम्मेलन का अन्त सबसे अधिक प्रभावी है।
सच, इस कवि सम्मलेन को सुनना बहुत ही सुंदर अनुभव रहा. काव्य पाठ, सञ्चालन, एवं प्रस्तुति सभा कुछ उत्कृष्ट रहा है. मूर्धन्य कवियों के खंड में "वंदे मातरम" की प्रस्तुति भी सामयिक रही. मृदुल जी एवं सभी कवियों को धन्यवाद और आभार.

पॉडकास्ट कवि सम्मलेन उत्तरोत्तर प्रगति करे, इसी कामना के साथ,
~ अनुराग शर्मा
डा. मृदुल कीर्तिजी का सँचालन इतना अद्`भुत है कि सारे कवियोँ का काव्य व गीत पाठ
अभूतपूर्व हो गया - बँकिमचँद्र का वँदे मातरम्` अनुराग भाई के प्रयास से, अमर हुआ !
पारुल बहना की गायकी तो बस कमाल ही है -
उन्हेँ शाबाशी और स्नेह :)
और डा. रमा जी, शोभाजी, मीत जी , अजीत जी,शेफाली जी,कमल प्रीत जी,शन्नो जी
सभी को बहुत बहुत बधाई !
ajit gupta said…
मृदुल जी

आपके संयोजन को नमन। पानी की एक बूँद जब सीप की कोख में जाती है तब सीप उसे संस्‍कारित करती है, उस पर आब का लेप करती है और तब एक मोती का जन्‍म होता है। पानी की बूंद तभी अमूल्‍य बन पाती है। रचनाकार की रचना भी पानी की बूँद ही है उसे आपने मोती की तरह सजाकर प्रस्‍तुत किया है। मैं आपकी आभारी हूँ। आपका संयोजन हमारी रचनाओं पर ऐसे ही आब चढ़ा‍ता रहे प्रभु से यही कामना है।
अजित गुप्‍ता
Anonymous said…
अनुराग जी
प्‍लेयर कहॉं गया?
अजित गुप्‍ता
अजित जी, मैं प्लेयर को देख भी पा रहा हूँ और काव्य सम्मेलन सुन भी पा रहा हूँ. हो सकता है कि इन्टरनेट की प्रकृति के अनुसार उस समय कोई अस्थाई तकनीकी खामी रही हो. कभी भी ऐसा होने पर कृपया कुछ समय बाद पुनर्प्रयास करें. धन्यवाद!
सभी कवि साथियों की अद्भुत प्रस्तुति है यह अनुराग जी को , मृदुल कीर्ति जी को और हिन्दयुग्म को साधुवाद

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...