Skip to main content

कहानी 'एक और मुखौटा' का पॉडकास्ट

पिछले महीने हिन्द-युग्म ने कहानियों के पॉडकास्ट के प्रसारण की शुरूआत की थी। आज हम आपके समक्ष दूसरा पॉडकास्ट लेकर प्रस्तुत हैं। इस बार श्रीकांत मिश्र 'कांत', शोभा महेन्द्रू और श्वेता मिश्रा की टीम ने रंजना भाटिया की कहानी 'एक और मुखौटा' का पॉडकास्ट बनाया। अपने प्रयास में हिन्द-युग्म की यह टीम कितनी सफल रही है, ये तो आप श्रोता ही बतायेंगे।

नीचे के प्लेयर से सुनें और ज़रूर बतायें कि कैसा लगा?
(प्लेयर पर एक बार क्लिक करें, कंट्रोल सक्रिय करें फ़िर 'प्ले' पर क्लिक करें।)


यदि आप इस पॉडकास्ट को नहीं सुन पा रहे हैं तो यहाँ से डाउनलोड कर लें।

Comments

बहुत बहुत शुक्रिया शोभा जी और श्रीकांत जी ..आप दोनों ने इस कहानी को अपनी आवाज़ दी और इस में जान फूंक दी ..जो आपने इस में बीच में ध्वनि का उचित उपयोग किया है उस में आपकी मेहनत नज़र आती है ..बहुत बहुत शुक्रिया इस को यूं सुनाने के लिए !!
मुझे रंजना जी की टिप्पणी से इत्तेफ़ाक है... कहानी पढने और कहानी सुनने में जमीन आसमान का अन्तर है... श्रीकान्त जी, शोभा जी व श्र्वेता जी बधाई के पात्र हैं...
कहानी एक छोटी सी गलतफ़हमी...शायद पाठको/श्रवणकारों को ऐसा लगे.. कि वजह से अचानक अन्त पा गई.. यह थोडा सा खला.
कहीं-कहीं कनैक्शन सतत न होने के कारण बाधा आई है, लेकिन प्रयास अनुकरणीय है। टीम को बधाई।
rajeev said…
आज आपके चिट्ठे पर कहानी और गीत सुनने का भी सुयोग मिला, बहुत ही बेहतरीन कोशिश है, डटे रहो हिन्द युग्म के भाइयों....हम आपके साथ हैं। मैंने भी ऑरकुट पर राजभाषा-सेवी नामक कम्यूनिटी शुरु की है, जहां सारे हिन्दी प्रेमियों व सेवियों का बहुमूल्य विचारों-प्रतिक्रियाओं सहित स्वागत है। सादर, राजीव सारस्वत
बहुत बढ़िया जी बहुत बढ़िया..
सुन्दर पोडकास्ट..

टीम को हार्दिक बधाई..
*कहानी सुनना अच्छा लगा.पहले पढ़ ली थी इसलिए घटना क्रम मालूम था.
*सब ने मेहनत की है. अच्छा प्रयास है
बहुत पहले आकाशवाणी पर ऐसी कहानियाँ सुना करती थी.
यह अच्छा किया कि आप ने दूसरा लिंक भी दिया है.
क्योंकि मैं ले प्लेयर नहीं सुन पाती हूँ.activate नहीं होता है.मैंने सारा सिस्टम चेक कर लिया है-
रियल प्लेयर सब ठीक है.मेरा सिस्टम भी up टू डेट है.

यही कारण है 'आवाज ' में श्रीकांत जी की कहानी भी इसीलिए अभी तक नहीं सुन पायी हूँ.
धन्यवाद -
प्रस्तुतिकरण बहुत सुन्दर है परन्तु कहानी का अन्त कुछ ज्यादा जल्दी हो गया।
एकदम अचानक ही !!!
टीम को बहुत बहुत बधाई।
sahil said…
बहुत ही अच्छा. पूरी टीम को बधाई.
आलोक सिंह "साहिल"
रंजना जी, आज शुक्र्वार को थोडा समय मिला तो सब से पहले मेने *'एक और मुखौटा' सुनी,ओर मुझे आकशबाणी का हवामहल याद आ गया,आप की सारी टीम को मेरी ओर से बाधाई,अरे हा कहानी बहुत ही सुन्दर लगी मन भावन, बस अन्त मे दिल थोडा उदास हो गया.
धन्यवाद
रंजना जी ! बहुत अच्छी कहानी है । इसपर शुरू में तो करुण भाव आता है परन्तु जब वह नीरज को पहचान लेती है तो तो एक संतोष और सम्मान का भाव आता है । दिखता है कि उसकी आत्मा जागती है । उसका आत्मविश्वास अभी ज़िन्दा है । वह असहाय और नादान नहीं है । ज़िन्दगी को बोझ की तरह नहीं बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जी रही है । यद्यपि नीरज का ऐसा होना समाज में ऐसे भावों की व्याप्ति के विषय में निराश सा कर सकता है परन्तु वह मीरा की स्वावलम्बन और स्वाभिमान के आगे दुःखी नहीं करता है । अच्छी कहानी के लिए बधाई । किसी का कुछ भी मत हो, मुझे इस कहानी का अन्त सकारात्मक लगा ।
बहुत बहुत धन्यवाद आप सबका जो इस कहानी को इतना प्यार दिया ..दिवाकर जी आपने कहानी के जिस सकारात्मक रूप को समझा वह सरहनीय है ..मैं कहना भी यही चाहती थी इस कहानी में कि अपने आत्म्समान से जीना ही जीना है .अभी आपके आईडी के लिए आपके ब्लाग को भी देखा और पहला ब्लाग देखा संस्कृत भाषा में .देख के बहुत अच्छा लगा मुझे ..संस्कृत भाषा पर इतनी पकड़ तो नही है पर इसको पढ़ने की कोशिश करना अच्छा लगता है ..अच्छा लगा आप यहाँ आये और इस कहानी को सराहा .शुक्रिया तहे दिल से आपका और सब दोस्तों का जिन्होंने इस पर दी गई आवाज़ की मेहनत को समझा और यूं हम सब को आगे बढ़ने के लिए होंसला दिया !!
प्रयास अनुकरणीय .....
टीम को बधाई।

Popular posts from this blog

भला हुआ मेरी मटकी फूटी.. ज़िन्दगी से छूटने की ख़ुशी मना रहे हैं कबीर... साथ हैं गुलज़ार और आबिदा

महफ़िल-ए-ग़ज़ल #११३ सू फ़ियों-संतों के यहां मौत का तसव्वुर बडे खूबसूरत रूप लेता है| कभी नैहर छूट जाता है, कभी चोला बदल लेता है| जो मरता है ऊंचा ही उठता है, तरह तरह से अंत-आनन्द की बात करते हैं| कबीर के यहां, ये खयाल कुछ और करवटें भी लेता है, एक बे-तकल्लुफ़ी है मौत से, जो जिन्दगी से कहीं भी नहीं| माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रोंदे मोहे । एक दिन ऐसा आयेगा, मैं रोदुंगी तोहे ॥ माटी का शरीर, माटी का बर्तन, नेकी कर भला कर, भर बरतन मे पाप पुण्य और सर पे ले| आईये हम भी साथ-साथ गुनगुनाएँ "भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे"..: भला हुआ मेरी मटकी फूटी रे । मैं तो पनिया भरन से छूटी रे ॥ बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय । जो दिल खोजा आपणा, तो मुझसा बुरा ना कोय ॥ ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नांहि । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठे घर मांहि ॥ हमन है इश्क़ मस्ताना, हमन को हुशारी क्या । रहे आज़ाद या जग से, हमन दुनिया से यारी क्या ॥ कहना था सो कह दिया, अब कछु कहा ना जाये । एक गया सो जा रहा, दरिया लहर समाये ॥ लाली मेरे लाल की, जित देखूं तित लाल । लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥ हँस हँस कु...

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु...

"जाने कहाँ गए वो दिन...", कौन कौन से थे इस गीत के वो तीन अन्तरे जो जारी नहीं हुए?

एक गीत सौ कहानियाँ - 95 'जाने कहाँ गए वो दिन ...'   रेडियो प्लेबैक इण्डिया' के सभी श्रोता-पाठकों को सुजॉय चटर्जी का प्यार भरा नमस्कार। दोस्तों, हम रोज़ाना  रेडियो पर, टीवी पर, कम्प्यूटर पर, और न जाने कहाँ-कहाँ, जाने कितने ही गीत सुनते हैं, और गुनगुनाते हैं। ये फ़िल्मी नग़में हमारे साथी हैं सुख-दुख के, त्योहारों के, शादी और अन्य अवसरों के, जो हमारे जीवन से कुछ ऐसे जुड़े हैं कि इनके बिना हमारी ज़िन्दगी बड़ी ही सूनी और बेरंग होती। पर ऐसे कितने गीत होंगे जिनके बनने की कहानियों से, उनसे जुड़े दिलचस्प क़िस्सों से आप अवगत होंगे? बहुत कम, है न? कुछ जाने-पहचाने, और कुछ कमसुने फ़िल्मी गीतों की रचना प्रक्रिया, उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें, और कभी-कभी तो आश्चर्य में डाल देने वाले तथ्यों की जानकारियों को समेटता है 'रेडियो प्लेबैक इण्डिया' का यह स्तम्भ 'एक गीत सौ कहानियाँ'।  इसकी 95-वीं कड़ी में आज जानिए 1970 की फ़िल्म ’मेरा नाम जोकर’ के मशहूर गीत "जाने कहाँ गए वो दिन..." के बारे में जिसे मुके...