Skip to main content

Posts

Showing posts with the label kajari songs

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु की

वर्षा ऋतु के रंग : लोक-रस-रंग में भीगी कजरी के संग

स्वरगोष्ठी – 132में आज कजरी गीतों का लोक स्वरूप ‘कैसे खेले जइबू सावन में कजरिया, बदरिया घेरि आइल ननदी...’     ‘स्वरगोष्ठी’ के एक नए अंक में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत प्रेमियों का मनभावन वर्षा ऋतु के परिवेश में एक बार फिर हार्दिक स्वागत करता हूँ। पिछले अंक से हमने वर्षा ऋतु की मनभावन गीत विधा कजरी पर लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के रंग : कजरी के संग’ के माध्यम से एक चर्चा आरम्भ की थी। आज के अंक में हम उस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कजरी गीतों के मूल लोक स्वरूप को जानने का प्रयास करेंगे और कुछ पारम्परिक कजरियों का रसास्वादन भी करेंगे। कुछ फिल्मों में भी कजरी गीतों का प्रयोग किया गया है। आज के अंक में ऐसी ही एक मधुर फिल्मी कजरी का रसास्वादन करेंगे। भा रतीय लोक-संगीत के समृद्ध भण्डार में कुछ ऐसी संगीत शैलियाँ हैं, जिनका विस्तार क्षेत्रीयता की सीमा से बाहर निकल कर, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी और मीरजापुर जनपद तथा उसके आसपास के पूरे पूर्वाञ्चल क्षेत्र में कजरी गीतों की बहुलता है। वर्षा ऋतु के परिवेश और इस म

रिमझिम फुहारों के साथ कजरी गीत सुनिए

    प्लेबैक इण्डिया ब्रोडकास्ट फिल्मों में कजरी गीतों का आकर्षक प्रयोग ‘नीक सइयाँ बिन भवनवा नाहीं लागे सखिया...’ आलेख : कृष्णमोहन मिश्र स्वर एवं प्रस्तुति : संज्ञा टण्डन

वर्षा ऋतु के रंग : कजरी गीतों के संग

    स्वरगोष्ठी – 131 में आज कजरी गीतों पर एक चर्चा ‘घिर के आई बदरिया राम, श्याम बिन सूनी सेजरिया हमार...’ ‘स्वरगोष्ठी’ के एक नए अंक में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत प्रेमियों का मनभावन वर्षा ऋतु के परिवेश में हार्दिक स्वागत करता हूँ। बसन्त और पावस, दो ऐसी ऋतुएँ हैं, जो मानव जीवन को सर्वाधिक प्रभावित करतीं हैं। इन दिनों आप पावस ऋतु का भरपूर आनन्द ले रहे हैं। ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के अनेक पाठको / श्रोताओं ने वर्षा ऋतु के गीत सुनवाने के लिए हमसे अनुरोध किया है। आप सब संगीत प्रेमियों की फरमाइश पर हम दो अंकों की एक लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के रंग : कजरी के संग’ प्रस्तुत कर रहे हैं। भारतीय संगीत की प्रत्येक विधाओं में वर्षा ऋतु के गीत उपस्थित हैं। इस प्रकार के गीत मानव-मन को लुभाते हैं और संवेदनशील भी बनाते हैं। लोक संगीत के क्षेत्र में कजरी एक सशक्त विधा है। आज के इस अंक और अगले अंक के माध्यम से हम आपके साथ कजरी गीतों पर चर्चा करेंगे और कजरी के उपशास्त्रीय तथा लोक स्वरूप में गूँथे कुछ कजरी गीत भी प्रस्तुत करेंगे।