Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Faisala

बोलती कहानियाँ - फैसला (भीष्म साहनी)

'बोलती कहानियाँ' इस स्तम्भ के अंतर्गत हम आपको सुनवा रहे हैं प्रसिद्ध कहानियाँ। पिछले सप्ताह आपने शेफाली गुप्ता की आवाज़ में क्रांति त्रिवेदी की कहानी "एक पढ़ी लिखी स्त्री" का पॉडकास्ट सुना था। आज प्रस्तुत है, प्रसिद्ध लेखक, नाट्यकर्मी और अभिनेता श्री भीष्म साहनी की एक कहानी। मैं तब से उनका प्रशंसक हूँ जब पहली बार स्कूल में उनकी कहानी "अहम् ब्रह्मास्मि" पढी थी। सुनो कहानी में वही कहानी पढने की मेरी बहुत पुरानी इच्छा है परन्तु यहाँ उपलब्ध न होने के कारण आवाज़ की ओर से आज हम लेकर आये हैं उनकी एक और प्रसिद्ध कहानी "फ़ैसला" जिसको स्वर दिया है अर्चना चावजी ने। आशा है आपको पसंद आयेगी। कहानी का कुल प्रसारण समय 18 मिनट 5 सेकंड है। सुनें और बतायें कि हम अपने इस प्रयास में कितना सफल हुए हैं। यदि आप भी अपनी मनपसंद कहानियों, उपन्यासों, नाटकों, धारावाहिको, प्रहसनों, झलकियों, एकांकियों, लघुकथाओं को अपनी आवाज़ देना चाहते हैं हमसे संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ देखें। भीष्म साहनी (1915-2003) हर सप्ताह सुनिए एक नयी कहानी पद्म भूषण