Skip to main content

कोई गाता मैं सो जाता....जब हरिवंश राय बच्चन के नाज़ुक बोलों को मिला येसुदास का स्वर

ओल्ड इस गोल्ड शृंखला # 529/2010/229

लाहाबाद के पास स्थित प्रतापगढ़ ज़िले के रानीगंज के बाबूपट्टी में एक कायस्थ परिवार में जन्म हुआ था प्रताप नारायण श्रिवास्तव और सरस्वती देवी के पुत्र का। घर पर प्यार से उन्हें 'बच्चन' कह कर पुकारते थे, जिसका अर्थ है "बच्चे जैसा"। 'ओल्ड इज़ गोल्ड' के दोस्तों, नमस्कार, और स्वागत है 'दिल की कलम से' शृंखला की इस कड़ी में। पहली लाइन को पढ़कर आप समझ चुके होंगे कि आज जिस साहित्यकार की चर्चा हम कर रहे हैं, वो और कोई नहीं डॊ. हरिवंशराय बच्चन हैं। हरिवंशराय की शिक्षा एक स्थानीय म्युनिसिपल स्कूल में हुई और अपने पारिवारिक परम्परा को बनाये रखते हुए कायस्थ पाठशाला में उर्दू सीखने लगे। बाद में उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू युनिवर्सिटी से भी शिक्षा अर्जित की। इसी दौरान वो स्वाधीनता संग्राम से जुड़ गये, महात्मा गांधी के नेतृत्व में। उन्हें यह अहसास हुआ कि यह राह वो राह नहीं जिस पर उन्हें आगे चलना है। इसलिए वो विश्वविद्यालय वापस चले गए। १९४१ से १९५२ तक वो इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अंग्रेज़ी पढ़ाते रहे, और उसके बाद दो साल कैम्ब्रिज युनिवर्सिटी में पी.एच.डी की। और तभी से उन्होंने अपने नाम से 'श्रीवस्तव' को हटाकर 'बच्चन' लिखना शुर कर दिया। कैम्ब्रिज से डॊक्टोरेट की डिग्री पाने वाले वो द्वितीय भारतीय बने। भारत लौटने के बाद वो फिर से अध्यापना से जुड़ गये और आकाशवाणी के इलहाबाद केन्द्र की भी सेवा की। १९२६ में, केवल १९ वर्ष की आयु में हरिवंशराय बच्चन ने विवाह किया श्यामा से, जो १४ वर्ष की थीं। लेकिन १९३६ में श्यामा की अकालमृत्यु के बाद १९४१ में हरिवंशराय जी ने तेजी सूरी से विवाह किया, जो एक सिख परिवार से ताल्लुख़ रखती थीं। इस विवाह से उन्हें दो पुत्र हुए - अमिताभ और अजिताभ। ९५ वर्ष की आयु में हरिवंशराय बच्चन १८ जनवरी २००३ को इस दुनिया से चले गये। सम्मान और पुरस्कारों की बात करें तो १९६६ में उन्हें राज्य सभा के लिए मनोनीत किया गया था और १९६९ में उन्हें सर्वोच्च साहित्य सम्मान 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। १९७६ में पद्म भूषण और 'सरस्वती सम्मान' से सम्मानित हुए १९९४ में 'यश भारती सम्मान' से उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने नवाज़ा। उन्हें 'सोवियत लैण्ड नेहरु अवार्ड' और 'लोटस अवार्ड ऒफ़ दि अफ़्रो-एशियन राइटर्स कॊनफ़रेन्स' भी प्राप्त है। उनकी याद और सम्मान में सन २००३ में एक डाक टिकट भी जारी किया गया है।

हरिवंशराय बच्चन की साहित्यिक कृतियों की चर्चा करने लगे तो कई कई पन्ने लग जाएँगे। इसलिए यहाँ पर उनकी कुछ प्रमुख रचनाओं की ही बात करते हैं। उनकी कृति 'मधुशाला' हिंदी साहित्य में एक इतिहास बना चुकी है। जब भी वो स्टेज पर अपनी 'मधुशाला' पाठ करते, श्रोतागण उसमें पूरी तरह से खो जाते और उसकी बहाव में बह जाते। उमर ख़य्याम की रुबाइयात से प्रेरीत होकर डॊ. बच्चन ने 'मधुशाला' के बाद 'मधुबाला' और 'मधुकलश' नामक कविताओं की रचना की। उनकी जानी मानी कृतियों में शामिल है इनका भागवद गीता का अवधी और हिंदी में अनुवाद। अब हिंदी फ़िल्म संगीत की बात करें तो कुछ गिने चुने फ़िल्मों में उनके गीत आये हैं। शायद ही कोई होली ऐसी गई हो कि जिस दिन हरिवंशराय का लिखा और उन्हीं के सुपुत्र अमिताभ बच्चन का गाया फ़िल्म 'सिलसिला' का गीत "रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे" हमें सुनाई ना दिया हो। फ़िल्म 'बदनाम बस्ती' में "मेले में खोई गुजारिया" गीत को स्वयं हरिवंशराय ने गाया था। और फ़िल्म 'आलाप' में भी उन्होंने एक बड़ा ही कोमल गीत लिखा था, "कोई गाता मैं सो जाता", जिसे येसुदास ने भी उसी मख़मली अंदाज़-ओ-आवाज़ में गाया। आइए आज हरिवंशराय बच्चन की याद में इसी गीत को सुना जाए। जयदेव का संगीत है इसमें और इस फ़िल्म के बाकी डिटेल्स आप प्राप्त कर सकते हैं 'ओल्ड इज़ गोल्ड' की ३११ वीं कड़ी में जिस दिन हमने येसुदास को जनमदिवस की बधाई स्वरूप इसी फ़िल्म का "चांद अकेला जाये सखी री" सुनवाया था। तो आइए सुनते हैं आज का गीत...



क्या आप जानते हैं...
कि हरिवंशराय बच्चन की लिखी कविता 'अग्निपथ' पर ही ९० के दशक का वह ब्लॊकबस्टर फ़िल्म बनी थी, जिसमें अभिनय कर अमिताभ बच्चन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। पूरे फ़िल्म में अमिताभ बच्चन को इस कविता का पाठ करते देखा व सुना गया।

दोस्तों अब पहेली है आपके संगीत ज्ञान की कड़ी परीक्षा, आपने करना ये है कि नीचे दी गयी धुन को सुनना है और अंदाज़ा लगाना है उस अगले गीत का. गीत पहचान लेंगें तो आपके लिए नीचे दिए सवाल भी कुछ मुश्किल नहीं रहेंगें. नियम वही हैं कि एक आई डी से आप केवल एक प्रश्न का ही जवाब दे पायेंगें. हर १० अंकों की शृंखला का एक विजेता होगा, और जो १००० वें एपिसोड तक सबसे अधिक श्रृंखलाओं में विजय हासिल करेगा वो ही अंतिम महा विजेता माना जायेगा. और हाँ इस बार इस महाविजेता का पुरस्कार नकद राशि में होगा ....कितने ?....इसे रहस्य रहने दीजिए अभी के लिए :)

पहेली १० /शृंखला ०३
ये प्रिल्यूड है गीत का -


अतिरिक्त सूत्र - इस गीत में अभिनेत्री के बचते हुए दिखते है शत्रुघ्न सिन्हा.

सवाल १ - कवि / गीतकार का नाम बताएं - २ अंक
सवाल २ - अभिनेत्री का नाम बताएं - २ अंक
सवाल ३ - संगीतकार बताएं - १ अंक

पिछली पहेली का परिणाम -
श्याम कान्त जी ने अजय बढ़त बना ली है. बहुत बधाई. शंकर लाल जी बहुत दिनों बाद नज़र आये.

खोज व आलेख- सुजॉय चटर्जी


इन्टरनेट पर अब तक की सबसे लंबी और सबसे सफल ये शृंखला पार कर चुकी है ५०० एपिसोडों लंबा सफर. इस सफर के कुछ यादगार पड़ावों को जानिये इस फ्लेशबैक एपिसोड में. हम ओल्ड इस गोल्ड के इस अनुभव को प्रिंट और ऑडियो फॉर्मेट में बदलकर अधिक से अधिक श्रोताओं तक पहुंचाना चाहते हैं. इस अभियान में आप रचनात्मक और आर्थिक सहयोग देकर हमारी मदद कर सकते हैं. पुराने, सुमधुर, गोल्ड गीतों के वो साथी जो इस मुहीम में हमारा साथ देना चाहें हमें oig@hindyugm.com पर संपर्क कर सकते हैं या कॉल करें 09871123997 (सजीव सारथी) या 09878034427 (सुजॉय चटर्जी) को

Comments

बच्चन जी तो श्रेष्ठ व निर्भिक कवि रहे है। किन्तु अमिताभ बच्चन जी उनके कदमो पर चलने मे असमर्थ रहे अन्यथा कभी देशद्रोही मुलायम, कभी अमर सिंह की झोली मे कभी देशद्रोही राज ठाकरे से दुम दबाकर भागने की बजाय करोडो प्रशंसको के विश्वास पर उचित जवाब देते।

Popular posts from this blog

सुर संगम में आज -भारतीय संगीताकाश का एक जगमगाता नक्षत्र अस्त हुआ -पंडित भीमसेन जोशी को आवाज़ की श्रद्धांजली

सुर संगम - 05 भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चेरी बनाकर अपने कंठ में नचाते रहे। भा रतीय संगीत-नभ के जगमगाते नक्षत्र, नादब्रह्म के अनन्य उपासक पण्डित भीमसेन गुरुराज जोशी का पार्थिव शरीर पञ्चतत्त्व में विलीन हो गया. अब उन्हें प्रत्यक्ष तो सुना नहीं जा सकता, हाँ, उनके स्वर सदियों तक अन्तरिक्ष में गूँजते रहेंगे. जिन्होंने पण्डित जी को प्रत्यक्ष सुना, उन्हें नादब्रह्म के प्रभाव का दिव्य अनुभव हुआ. भारतीय संगीत की विविध विधाओं - ध्रुवपद, ख़याल, तराना, भजन, अभंग आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सात दशकों तक उन्होंने संगीत प्रेमियों को स्वर-सम्मोहन में बाँधे रखा. भीमसेन जोशी की खरज भरी आवाज का वैशिष्ट्य जादुई रहा है। बन्दिश को वे जिस माधुर्य के साथ बदल देते थे, वह अनुभव करने की चीज है। 'तान' को वे अपनी चे

कल्याण थाट के राग : SWARGOSHTHI – 214 : KALYAN THAAT

स्वरगोष्ठी – 214 में आज दस थाट, दस राग और दस गीत – 1 : कल्याण थाट राग यमन की बन्दिश- ‘ऐसो सुघर सुघरवा बालम...’  ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर आज से आरम्भ एक नई लघु श्रृंखला ‘दस थाट, दस राग और दस गीत’ के प्रथम अंक में मैं कृष्णमोहन मिश्र, आप सब संगीत-प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूँ। आज से हम एक नई लघु श्रृंखला आरम्भ कर रहे हैं। भारतीय संगीत के अन्तर्गत आने वाले रागों का वर्गीकरण करने के लिए मेल अथवा थाट व्यवस्था है। भारतीय संगीत में 7 शुद्ध, 4 कोमल और 1 तीव्र, अर्थात कुल 12 स्वरों का प्रयोग होता है। एक राग की रचना के लिए उपरोक्त 12 स्वरों में से कम से कम 5 स्वरों का होना आवश्यक है। संगीत में थाट रागों के वर्गीकरण की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से क्रमानुसार 7 मुख्य स्वरों के समुदाय को थाट कहते हैं। थाट को मेल भी कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति में 72 मेल प्रचलित हैं, जबकि उत्तर भारतीय संगीत पद्धति में 10 थाट का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रचलन पण्डित विष्णु नारायण भातखण्डे जी ने प्रारम्भ किया

‘बरसन लागी बदरिया रूमझूम के...’ : SWARGOSHTHI – 180 : KAJARI

स्वरगोष्ठी – 180 में आज वर्षा ऋतु के राग और रंग – 6 : कजरी गीतों का उपशास्त्रीय रूप   उपशास्त्रीय रंग में रँगी कजरी - ‘घिर आई है कारी बदरिया, राधे बिन लागे न मोरा जिया...’ ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी लघु श्रृंखला ‘वर्षा ऋतु के राग और रंग’ की छठी कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र एक बार पुनः आप सभी संगीतानुरागियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला के अन्तर्गत हम वर्षा ऋतु के राग, रस और गन्ध से पगे गीत-संगीत का आनन्द प्राप्त कर रहे हैं। हम आपसे वर्षा ऋतु में गाये-बजाए जाने वाले गीत, संगीत, रागों और उनमें निबद्ध कुछ चुनी हुई रचनाओं का रसास्वादन कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्बन्धित राग और धुन के आधार पर रचे गए फिल्मी गीत भी सुन रहे हैं। पावस ऋतु के परिवेश की सार्थक अनुभूति कराने में जहाँ मल्हार अंग के राग समर्थ हैं, वहीं लोक संगीत की रसपूर्ण विधा कजरी अथवा कजली भी पूर्ण समर्थ होती है। इस श्रृंखला की पिछली कड़ियों में हम आपसे मल्हार अंग के कुछ रागों पर चर्चा कर चुके हैं। आज के अंक से हम वर्षा ऋतु की